• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > रांची में घर का होटल जैसा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, शॉर्ट स्टे को लेकर नगर निगम के क्या हैं नियम?

रांची में घर का होटल जैसा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी, शॉर्ट स्टे को लेकर नगर निगम के क्या हैं नियम?

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/27 at 12:16 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रांची में आवासीय अपार्टमेंट को शॉर्ट स्टे के लिए देने का चलन बढ़ रहा है, जिस पर नगर निगम की कार्रवाई का सवाल उठ रहा है।

 रांची। रांची में अपार्टमेंट को शार्ट स्टे के लिए देने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन साइटों पर एक रात से लेकर कुछ दिनों के लिए पूरे अपार्टमेंट की बुकिंग हो रही है।

Contents
स्वीकृत उपयोग से अलग मिला तो पहले होगी जांचनियम टूटे तो निगम क्या कर सकता है?सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग से नहीं मिलती नगर निगम की अनुमतिसोसाइटी के नियम भी होंगे लागूअब निगम के सामने बड़ा सवाल

अब सवाल यह है कि जिस अपार्टमेंट को आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृति मिली है, उसे लगातार शार्ट स्टे के लिए चलाने पर रांची नगर निगम क्या कार्रवाई कर सकता है?

इस मामले के जानकार वरीय अधिवक्ता विक्रमादित्य रॉय के अनुसार झारखंड में शार्ट स्टे या एयरबीएनबी के लिए अलग से कोई कानून नहीं है।

इसलिए हर ऑनलाइन बुकिंग को अपने आप अवैध नहीं कहा जा सकता, लेकिन यदि आवासीय अपार्टमेंट का इस्तेमाल लगातार अलग-अलग लोगों को रात के हिसाब से ठहराने, ऑनलाइन बुकिंग लेने, नियमित सफाई कराने और भुगतान लेकर लाजिंग कारोबार की तरह किया जा रहा है तो उसके वास्तविक उपयोग और स्वीकृत उपयोग की जांच जरूरी होगी।

झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011, झारखंड भवन उपविधि, 2016, व्यापार लाइसेंस नियम तथा लाज, हास्टल, बैंक्वेट हाल और धर्मशाला से जुड़े नियम अलग-अलग उपलब्ध हैं। निगम का बाजार विभाग व्यावसायिक गतिविधियों के नियमन के साथ लाज, हास्टल और अन्य ऐसी इकाइयों के पंजीकरण का काम भी करता है।

स्वीकृत उपयोग से अलग मिला तो पहले होगी जांच

अधिवक्ता विक्रमादित्य रॉय बताते हैं कि सामान्य किराये पर किसी परिवार को अपार्टमेंट देना और उसे लगातार रोज नए मेहमानों के लिए उपलब्ध कराना एक जैसी स्थिति नहीं है।

यदि कोई अपार्टमेंट आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत है, लेकिन उसका इस्तेमाल नियमित रूप से रात के हिसाब से बुकिंग लेकर ठहरने की सुविधा देने में हो रहा है, तो नगर निगम यह देख सकता है कि यह इस्तेमाल स्वीकृत भवन योजना और लागू नियमों के अनुरूप है या नहीं।

झारखंड भवन उपविधि में भवनों के उपयोग और अलग-अलग उपयोग श्रेणियों का प्रावधान है। उपविधि में ‘बोर्डिंग या लाजिंग हाउस’ को भी अलग उपयोग श्रेणी के रूप में शामिल किया गया है।

नियम टूटे तो निगम क्या कर सकता है?

विक्रमादित्य रॉय के अनुसार यदि जांच में आवासीय अपार्टमेंट का इस्तेमाल स्वीकृत उपयोग से अलग पाया जाता है तो मामला केवल ऑनलाइन बुकिंग तक सीमित नहीं रहेगा।

नगर निगम संबंधित मालिक या संचालक को नोटिस देकर स्थिति स्पष्ट करने को कह सकता है और लागू नियमों के अनुसार अनधिकृत उपयोग को रोकने की कार्रवाई कर सकता है।

नगरपालिका कानून में भवन के स्वीकृत उपयोग में बिना अनुमति बदलाव को रोकने की व्यवस्था है। उपलब्ध नगरपालिका प्रावधानों में नगर आयुक्त को अनधिकृत उपयोग रोकने का आदेश देने और नियमों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई का अधिकार भी दिया गया है।

इसलिए कार्रवाई का आधार यह होगा कि अपार्टमेंट का वास्तविक इस्तेमाल क्या है, उसे किस उपयोग के लिए स्वीकृति मिली है और उस गतिविधि के लिए आवश्यक अनुमति या पंजीकरण है या नहीं।

सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग से नहीं मिलती नगर निगम की अनुमति

किसी अपार्टमेंट का ऑनलाइन साइट पर सूचीबद्ध होना नगर निगम की अनुमति नहीं माना जा सकता। ऑनलाइन बुकिंग एक व्यावसायिक सुविधा है, जबकि भवन का उपयोग और स्थानीय निकाय की अनुमति अलग विषय है।

रांची नगर निगम खुद अपनी वेबसाइट पर व्यापार लाइसेंस की व्यवस्था के साथ लाज, हास्टल, बैंक्वेट हाल और धर्मशाला के पंजीकरण की व्यवस्था बताता है।

ऐसे में शार्ट स्टे संचालक के लिए यह देखना जरूरी है कि वह जिस तरह अपार्टमेंट का इस्तेमाल कर रहा है, उसके लिए कौन-कौन से नियम लागू होते हैं।

सोसाइटी के नियम भी होंगे लागू

अधिवक्ता राय के अनुसार मामला केवल नगर निगम के नियमों तक सीमित नहीं है। संबंधित अपार्टमेंट सोसायटी या एसोसिएशन के उपविधि भी महत्वपूर्ण होंगे।

यदि सोसायटी के नियमों में अपार्टमेंट के इस्तेमाल को लेकर कोई प्रतिबंध है तो मालिक को सोसायटी स्तर पर भी आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। सुरक्षा, पार्किंग, साझा परिसर और रोज नए लोगों के आने-जाने जैसे मुद्दे भी इसी से जुड़े हैं।

विक्रमादित्य के अनुसार किसी व्यक्ति द्वारा कभी-कभार अपना अपार्टमेंट किसी मेहमान को ठहरने के लिए देना और किसी फ्लैट को लगातार रात के हिसाब से ऑनलाइन बुक कराकर लाजिंग कारोबार की तरह चलाना अलग परिस्थितियां हैं।

इसलिए केवल यह देखकर कि अपार्टमेंट ऑनलाइन बुक हो रहा है, उसे अवैध घोषित नहीं किया जा सकता। जांच में वास्तविक उपयोग, स्वीकृत भवन योजना, लागू नगर निगम नियम और आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण की स्थिति देखना जरूरी होगा।

अब निगम के सामने बड़ा सवाल

रांची में शार्ट स्टे का कारोबार बढ़ने के साथ अब नगर निगम के सामने यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि आवासीय अपार्टमेंट में कितनी अवधि तक और किस तरीके से शार्ट स्टे की अनुमति है, किस स्थिति में इसे लाजिंग कारोबार माना जाएगा और नियम टूटने पर कौन-सी कार्रवाई होगी। यही स्पष्टता अपार्टमेंट मालिकों, सोसायटियों और वहां रहने वाले परिवारों—तीनों के लिए जरूरी है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड की एयरफोर्स डॉक्टर का NEET PG 2026 में जलवा, AIR-2 हासिल कर देश की टॉपर बनीं पल्लाक्षी
Next Article Sunday को खुले सरकारी बैंक, धनबाद में ग्राहकों की उमड़ी भीड़; काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने मनाया ब्लैक डे
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खूंटी में पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन निरीक्षकों का तबादला; देखें सूची
September 27, 2026
शिक्षक नियुक्ति मामले में JSSC और झारखंड सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को सौंपा जवाब, सुनवाई 4 अक्टूबर से
September 27, 2026
SIR के लपेटे में धनबाद मेयर संजीव सिंह, उनकी पत्नी रागिनी सिंह और माता कुंती देवी; तीनों को मिला नोटिस
September 27, 2026
नेतरहाट प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 6 दिसंबर को होगा एग्जाम
September 27, 2026

You Might Also Like

झारखंड

खूंटी में पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन निरीक्षकों का तबादला; देखें सूची

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

शिक्षक नियुक्ति मामले में JSSC और झारखंड सरकार ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को सौंपा जवाब, सुनवाई 4 अक्टूबर से

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

SIR के लपेटे में धनबाद मेयर संजीव सिंह, उनकी पत्नी रागिनी सिंह और माता कुंती देवी; तीनों को मिला नोटिस

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 6 दिसंबर को होगा एग्जाम

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?