• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > चाचा की हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की उपकारा में मौत

चाचा की हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी की उपकारा में मौत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 1:52 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मिर्गी के दौरे की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

राजमहल। राजमहल उपकारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत शाल्टीपोखर गांव निवासी सुनील बास्की (35) के रूप में हुई है। वह अपने चाचा की हत्या के आरोप में 14 जुलाई 2025 से न्यायिक हिरासत में था।

जानकारी के अनुसार, सुनील बास्की पर अपने चाचा सुलेमान बास्की (60) की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप था। इस मामले में राधानगर थाना में कांड संख्या 265/25 दर्ज है।

जेल प्रशासन के अनुसार, सुनील बास्की पहले से मिर्गी रोग से पीड़ित था और उसका जेल में ही इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर भोजन करने के बाद वह बैरक में सोने चला गया। काफी देर तक नहीं जागने पर अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेलकर्मियों को दी। जांच करने पर वह बेहोशी की हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि सोने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा।

इसके बाद जेलकर्मियों ने आनन-फानन में उसे राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सादिक अंसारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की।

उपकाराधीक्षक विमल सोरेन ने बताया कि मृतक का जेल में ही इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बाढ़ राहत से लेकर कानून-व्यवस्था तक, एसपी अमित कुमार सिंह ने किया निरीक्षण
Next Article आवास योजना की स्वीकृत-अस्वीकृत सूची जारी, 30 सितंबर तक दर्ज होगी आपत्ति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जमशेदपुर में अधिवक्ता के घर से ग्रिल तोड़कर उड़ाए ₹16 लाख के गहने और कैश, CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध
September 14, 2026
डिगवाडीह में मेला को लेकर बड़ा झमेला, धनबाद के डीसी-नगर आयुक्त समेत 12 के खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद
September 14, 2026
दुमका में NUPPL के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, कोयला खदान का काम ठप
September 14, 2026
बोकारो में SAIL की पहली एलईओ कार्यशाला, डिजाइन एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
September 14, 2026

You Might Also Like

झारखंड

जमशेदपुर में अधिवक्ता के घर से ग्रिल तोड़कर उड़ाए ₹16 लाख के गहने और कैश, CCTV में कैद हुए 5 संदिग्ध

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

डिगवाडीह में मेला को लेकर बड़ा झमेला, धनबाद के डीसी-नगर आयुक्त समेत 12 के खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद

By AMRIT RAJ
झारखंड

दुमका में NUPPL के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, कोयला खदान का काम ठप

By AMRIT RAJ
झारखंड

बोकारो में SAIL की पहली एलईओ कार्यशाला, डिजाइन एवं इंजीनियरिंग विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?