• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > 20 हजार में बिहार के बोधगया, राजगीर और नालंदा की करें सैर; तीन दिन तक रहना खाना फ्री

20 हजार में बिहार के बोधगया, राजगीर और नालंदा की करें सैर; तीन दिन तक रहना खाना फ्री

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:19 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार सरकार ने पर्यटकों के लिए पटना से बोधगया, राजगीर और नालंदा तक दो रात और तीन दिन का एक विशेष पर्यटन पैकेज तैयार किया है। इसमें यात्रा, ठहरने, भोजन, गाइड और प्रमुख स्थलों के प्रवेश शुल्क सहित सभी सुविधाएं शामिल हैं, जिसका उद्देश्य राज्य की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को बढ़ावा देना है।

 पटना। प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से महसूस करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए खास पर्यटन पैकेज तैयार किया गया है। ब्रांड बिहार के तहत पटना से बोधगया, राजगीर, नालंदा होते हुए फिर राजधानी लौटने का यह दो रात और तीन दिन का पैकेज है।

Contents
बिहार की विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल15 व्यक्तियों के समूह के लिए 20 हजार रुपये शुल्कमहाबोधि मंदिर और बोधिवृक्ष के होंगे दर्शनराजगीर में इतिहास और प्रकृति का संगमधार्मिक महत्व से रूबरू होंगे पर्यटकनालंदा में दिखेगी ज्ञान की प्राचीन विरासतइस नंबर पर कर सकते हैं बुकिंग

इसमें यात्रा, ठहरने, भोजन, प्रशिक्षित गाइड, पर्यटन पुलिस और प्रमुख स्मारकों के प्रवेश शुल्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

बिहार की विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल

पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार की आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटकों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आकर्षक और सुव्यवस्थित पैकेज तैयार किए जा रहे हैं। इससे पर्यटक बिहार की समृद्ध विरासत और विविध पर्यटन स्थलों का बेहतर अनुभव ले सकेंगे।

15 व्यक्तियों के समूह के लिए 20 हजार रुपये शुल्क

पर्यटक समूह के लिए न्यूनतम 15 व्यक्तियों पर पैकेज शुल्क 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इनोवा से यात्रा के लिए न्यूनतम पांच व्यक्तियों पर 20 हजार 500 रुपये प्रति व्यक्ति और इटियोस से यात्रा के लिए न्यूनतम तीन व्यक्तियों पर 21 हजार 500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित है। सफर की शुरुआत पटना से होगी और पहला पड़ाव बोधगया होगा।

महाबोधि मंदिर और बोधिवृक्ष के होंगे दर्शन

जहानाबाद स्थित होटल राजगीरह में नाश्ते के बाद पर्यटक बोधगया पहुंचेंगे। यहां विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और बोधिवृक्ष के दर्शन के साथ 80 फीट बुद्ध प्रतिमा का भ्रमण कराया जाएगा।

इसके बाद विभिन्न बौद्ध मठों, पुरातत्व संग्रहालय और सुजाता गढ़ की सैर होगी। दिनभर बोधगया की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत देखने के बाद होटल महाबोधि में रात्रिभोज और विश्राम की व्यवस्था होगी।

राजगीर में इतिहास और प्रकृति का संगम

दूसरे दिन यात्रा बोधगया से राजगीर की ओर बढ़ेगी। राजगीर पहुंचने के बाद पर्यटकों को विश्व शांति स्तूप और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घोड़ा कटोरा का भ्रमण कराया जाएगा।

दोपहर के भोजन के बाद वेणुवन, पांडु पोखर, सोन भंडार, बिंबिसार जेल, मणियार मठ, साइक्लोपियन वाल और गर्म जलस्रोत जैसे प्रमुख स्थलों की सैर होगी।

धार्मिक महत्व से रूबरू होंगे पर्यटक

राजगीर भ्रमण के दौरान पर्यटक शहर के इतिहास, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक परिवेश को करीब से जान सकेंगे। शाम के नाश्ते के बाद इंडो होक्के होटल में रात्रिभोज और ठहरने की व्यवस्था होगी।

इसके बाद तीसरे दिन यात्रा नालंदा की ओर बढ़ेगी, जहां प्राचीन ज्ञान परंपरा की गौरवशाली विरासत पर्यटकों का इंतजार करेगी।

नालंदा में दिखेगी ज्ञान की प्राचीन विरासत

नालंदा में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष, नालंदा संग्रहालय और ह्वेनसांग स्मृति भवन का भ्रमण कराया जाएगा। इन स्थलों के जरिए पर्यटक भारत की प्राचीन शिक्षा और ज्ञान परंपरा के समृद्ध इतिहास से परिचित होंगे।

दोपहर के भोजन के बाद नालंदा से पटना के लिए वापसी होगी और तीन दिनों का यह विरासत सफर पूरा होगा।

इस नंबर पर कर सकते हैं बुकिंग

पर्यटक बुकिंग एवं जानकारी के लिए मो.- 8544418314, 8544418408 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल ttbstdc@gmail.com तथा वेबसाइट tourism.bihar.gov.in के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गर्व के पल: साहिबगंज कॉलेज में कॉन्फ्रेंस हॉल का हुआ उद्घाटन
Next Article रक्षा शक्ति विवि में मिलेगा झारखंडी खाने का स्वाद, पलाश दीदी कैफे शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: बाढ़ के पानी में डूबने से महिला की मौत, शौच के लिए निकली थी घर से
September 12, 2026
गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026

You Might Also Like

बिहार

आरा में पुलिस से भिड़े राजद नेता, बोले- नेतागिरी करनी है तो वर्दी उतारकर आइए; वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में फिर मिला फर्जी IPS: असली पुलिस के साथ छापा मारा और चेकिंग भी की, पोल खुलने के डर से हुआ फरार

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार के विश्वविद्यालयों में होगी गैर शैक्षणिक कर्मियों की भर्ती, लोकभवन ने शुरू की प्रक्रिया

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

पटना-गया रेलखंड में सबसे ज्यादा बेटिकट यात्री, आठ महीने में 45.93 करोड़ जुर्माना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?