• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 4:26 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

घरों, स्कूलों और सड़कों में घुसा बाढ़ का पानी, सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे ग्रामीण

उधवा। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। निचले इलाकों में तेजी से बाढ़ का पानी फैलने के कारण कई घरों, विद्यालयों और सड़कों में पानी प्रवेश कर गया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाढ़ प्रभावित परिवार अपने जरूरी सामान और मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण उधवा प्रखंड के दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कई जगहों पर घरों के आसपास पानी जमा होने के साथ-साथ प्रमुख सड़कों पर भी पानी बहने लगा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

शांति मोड़-प्राणपुर सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी :

शांति मोड़ से प्राणपुर होते हुए नाशघाट जाने वाली सड़क पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी जमा होने के बावजूद लोग जरूरी काम के लिए जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका जताई जा रही है।

कई पंचायतों में बाढ़ का असर, राहत सामग्री की मांग :

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से उधवा प्रखंड की पूर्वी प्राणपुर, पश्चिमी प्राणपुर, दक्षिण पलाशगाछी, श्रीधर दियारा, उत्तर पलाशगाछी, मध्य पियारपुर, उत्तर पियारपुर, बेगमगंज, दक्षिण पियारपुर, पूर्वी उधवा दियारा समेत कई पंचायतों के निचले इलाके प्रभावित हैं।

बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों के सामने शुद्ध पेयजल, भोजन, शौचालय और पशुचारे की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई परिवार अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, पेयजल और पशुचारे की व्यवस्था कराने की मांग की है।

स्कूलों और सड़कों में घुसा पानी, नाव बना आवागमन का सहारा :

प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों और मुख्य सड़कों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सड़कों के डूबने से कई इलाकों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। कुछ स्थानों पर ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ से निपटने की तैयारी किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि एक-दो पंचायतों को छोड़कर उधवा के अधिकांश प्रभावित निचले इलाकों में अब तक पर्याप्त राहत सामग्री और पशुचारे की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे प्रभावित लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

आशियाना छोड़ सुरक्षित ठिकानों की ओर जा रहे परिवार :

बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने के बाद कई पीड़ित परिवार अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ग्रामीण अपने जरूरी सामान के साथ मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। लोगों को आशंका है कि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इन गांवों में बाढ़ और कटाव का खतरा :

पश्चिमी प्राणपुर, दक्षिण पलाशगाछी, श्रीधर दियारा पंचायत के साहेब टोला, गोल ढाब चुआर, खासमहल, अजमत टोला, आसराउल टोला, मुजलिस टोला, उमेद हाजी टोला, बादसू टोला, जफर टोला, जमशेद टोला और मछुआ टोला समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

बाढ़ के साथ-साथ गंगा किनारे कई स्थानों पर कटाव भी शुरू होने की सूचना है। इससे नदी किनारे बसे सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को अपनी जमीन और घर कटाव की जद में आने का डर सता रहा है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने तथा कटावरोधी उपाय किए जाने की मांग की है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026
PhonePe कैशबैक का लालच, फिर साइबर ठगी; जामताड़ा में 5 अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद
September 11, 2026

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर

By AMRIT RAJ
झारखंड

PhonePe कैशबैक का लालच, फिर साइबर ठगी; जामताड़ा में 5 अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल बरामद

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

Jharkhand BJP : पिछड़ा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने संभाला पदभार, बिखरे समाज को एकजुट करने का संकल्प

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?