साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य कक्ष के ऊपर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह, फौजीलाल सिन्हा के वंशज, पूर्ववर्ती छात्र, व्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ बोदी भैया, रसायन विभागाध्यक्ष अनिल कुमार तथा कॉलेज खेल पदाधिकारी सह बीएड शिक्षक प्रदीप कुजूर ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
प्राचार्य डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि कॉन्फ्रेंस हॉल के माध्यम से कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों की बातों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं चन्द्रेश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि साहिबगंज कॉलेज बिहार के समय तिलका मांझी विश्वविद्यालय का बेहतर कॉलेज माना जाता था और अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता था। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। उनके पूर्वज फौजीलाल सिन्हा ने छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज के लिए भूमि दान की थी। उद्घाटन समारोह में शामिल होकर उन्हें गर्व और खुशी हो रही है। मौके पर एलसीसी निदेशक उत्तम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।



