• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में फिर मिला फर्जी IPS: असली पुलिस के साथ छापा मारा और चेकिंग भी की, पोल खुलने के डर से हुआ फरार

बिहार में फिर मिला फर्जी IPS: असली पुलिस के साथ छापा मारा और चेकिंग भी की, पोल खुलने के डर से हुआ फरार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:56 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

औरंगाबाद में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी ने पुलिस के साथ मिलकर वाहनों की जांच और छापामारी की। पुलिस ने उसके चालक पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली है, जबकि फर्जी आईपीएस फरार है।

 औरंगाबाद। शहर में गुरुवार की रात खुद को प्रशिक्षु आईपीएस बताकर नगर थाना पुलिस को अपने साथ लेकर छापामारी और वाहनों की जांच कराने वाले फर्जी आईपीएस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक झारखंड के पलामू के डाल्टेनगंज निवासी पिंटू कुमार है।

Contents
स्कॉर्पियो के मालिक की तलाश में जुटी पुलिसपुलिस के सामने ही खुली फर्जी आईपीएस की पोल

पुलिस ने उसके कब्जे से इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो जब्त कर लिया है। हालांकि, फर्जी आईपीएस पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पलामू समेत झारखंड के अन्य संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

स्कॉर्पियो के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि फर्जी आईपीएस ने नगर थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर फोन कर खुद को प्रशिक्षु आईपीएस बताया और छापामारी के लिए पुलिसकर्मी की मांग की। उस समय सरकारी मोबाइल प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के पास था।

उसके झांसे में आकर नगर थाना की गश्ती टीम उसके साथ चली गई। इसके बाद फर्जी आईपीएस ने पुलिस टीम के साथ एनएच-139 पर जसोइया मोड़ से सीमेंट फैक्ट्री तक वाहनों की जांच की। इस दौरान उसने एक सब्जी व्यापारी को रोककर पूछताछ की।

इसके बाद अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से शहर की ओर आ रहे टेंपो को रोककर उसमें सवार तीन यात्रियों से पूछताछ की। इनमें पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी आलोक कुमार, सुनील कुमार रवि तथा नबीनगर के गोसाइडीह गांव निवासी अजय कुमार शामिल थे।

फर्जी आईपीएस ने अजय को छोड़ दिया, जबकि आलोक और सुनील को अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया और मदनपुर थाना की ओर ले जाने लगा।

अजय ने दोनों युवकों के स्वजन को इसकी सूचना दी। इसी दौरान आलोक और सुनील के एक रिश्तेदार, जो झारखंड के भवनाथपुर थाना में दारोगा हैं, को घटना की जानकारी मिली। दारोगा ने दोनों युवकों के मोबाइल से फर्जी आईपीएस से बात की और अपना परिचय दिया।

पुलिस अधिकारी से बातचीत होते ही फर्जी आईपीएस को अपनी पहचान उजागर होने का अंदेशा हो गया। उसने दोनों युवकों को कामा बिगहा जीटी रोड के पास उतार दिया और नगर थाना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस के सामने ही खुली फर्जी आईपीएस की पोल

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर फर्जी आईपीएस की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार, वह स्कॉर्पियो से पलामू की ओर भाग रहा था। एरका चेकपोस्ट के पास पुलिस की चेकिंग देखकर वह वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने चालक पिंटू कुमार को पकड़ लिया और स्कॉर्पियो जब्त कर ली। वाहन के निबंधन की जांच में उसके मालिक का नाम संजय कुमार मिश्रा, निवासी रामकृष्णानगर, जकरियापुर, पटना दर्ज मिला है। निबंधन में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।

एसपी ने बताया कि फर्जी आईपीएस समेत उसके साथ रहे अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। आलोक और सुनील ने पुलिस को बताया कि फर्जी आईपीएस उन्हें मोबाइल से बात नहीं करने दे रहा था। दोनों को डराया-धमकाया गया और मारपीट भी की गई।

आरोप है कि नगर थाना के एक दारोगा को भी वह मोबाइल से किसी से बात नहीं करने दे रहा था। पुलिस अब फर्जी आईपीएस की पहचान, उसके नेटवर्क और पूरे घटनाक्रम में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल
Next Article देवघर Home Guard Recruitment 2026: 25 सितंबर को विज्ञापन, अक्टूबर में आवेदन संभव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026

You Might Also Like

बिहार

आरा में पुलिस से भिड़े राजद नेता, बोले- नेतागिरी करनी है तो वर्दी उतारकर आइए; वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार के विश्वविद्यालयों में होगी गैर शैक्षणिक कर्मियों की भर्ती, लोकभवन ने शुरू की प्रक्रिया

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

पटना-गया रेलखंड में सबसे ज्यादा बेटिकट यात्री, आठ महीने में 45.93 करोड़ जुर्माना

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

पटना के 4.80 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया संपत्ति कर, निगम की नजर अब इन पर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?