• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > राजमहल में 1001 कन्याओं की कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, आठ दिनों तक धार्मिक आयोजन के साथ सजेगा भव्य मेला।

राजमहल में 1001 कन्याओं की कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ, आठ दिनों तक धार्मिक आयोजन के साथ सजेगा भव्य मेला।

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/17 at 12:21 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

राजमहल में 1001 कन्याओं की कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की शुरुआत हुई। आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के साथ भव्य मेले का भी आकर्षण देखने को मिलेगा।


राजमहल: कार्तिक पूजा के पावन अवसर पर राजमहल प्रखंड के पश्चिमी जामनगर स्थित इल्लू मंडल टोला में मंगलवार को आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं भव्य मेले का शुभारंभ हुआ. महोत्सव की शुरुआत 1001 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर निकली कन्याओं की टोली से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा.

Contents
धनंजय वैष्णव जी महाराज सुनाएंगे श्रीकृष्ण की लीलाएंमेले में झूले व खान-पान के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्रसमिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, भक्ति में लीन रहे श्रद्धालु


गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रीतम कुमार साह ने बताया कि 1001 कन्याओं की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में लीन रहे. कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव एवं मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया.

धनंजय वैष्णव जी महाराज सुनाएंगे श्रीकृष्ण की लीलाएं


महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा वाचन के लिए अयोध्या (उत्तर प्रदेश) स्थित शांति कुटिया, प्रयागराज से सुप्रसिद्ध कथावाचक धनंजय वैष्णव जी महाराज पहुंचे हैं. उनके मुखारविंद से 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करेंगे. इस दौरान पूजा-पाठ, आरती, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन होगा. कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश सुनाये जायेंगे. आठ दिवसीय महोत्सव का समापन 24 नवंबर को हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा. इस दिन सुबह सात बजे हवन किया जायेगा. धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा.

मेले में झूले व खान-पान के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र


कथा महोत्सव के साथ 17 से 24 नवंबर तक भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौनों की दुकानें, खान-पान के स्टॉल सहित कई दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी. बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गयी है. आयोजन के दौरान पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग रहेगा.

समिति ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील


आयोजन समिति में मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चिरंजीवी कुमार सरकार, जिला महामंत्री धनंजय मंडल, महामंत्री फेकू बसाक, उत्तम मंडल, नकुल मंडल एवं समस्त ग्रामवासी, जामनगर इल्लू मंडल टोला की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की गयी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तालझारी में झारखंड स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन, 400 लाभुक परिवारों को सौंपी गई अबुआ आवास की चाबी।
Next Article 10 दिसंबर को गुमानी रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन, विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड के 24 जिलों में धान खरीद के लिए नियुक्त होंगे मंडी मजदूर ठेकेदार, 30.57 करोड़ का टेंडर जारी|
November 17, 2026
GEL चर्च की आमसभा में हंगामा, संविधान संशोधन पर नहीं बनी सहमति; अगले साल तक टला मामला|
November 17, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फिर आंदोलन का ऐलान, पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत|
November 17, 2026
पूर्व सैनिक कलिंदर राम का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई|
November 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड के 24 जिलों में धान खरीद के लिए नियुक्त होंगे मंडी मजदूर ठेकेदार, 30.57 करोड़ का टेंडर जारी|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

GEL चर्च की आमसभा में हंगामा, संविधान संशोधन पर नहीं बनी सहमति; अगले साल तक टला मामला|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फिर आंदोलन का ऐलान, पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

पूर्व सैनिक कलिंदर राम का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?