बरहेट। “भक्त के बस में हैं भगवान” की कहावत शुक्रवार को बरहेट में चर्चा का विषय बनी रही। तांतीपाड़ा निवासी गोपाल ताती के आवास पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पहुंचने की बात सामने आने के बाद आसपास के लोगों में इसे लेकर उत्सुकता और आस्था देखने को मिली।
बताया गया कि गोपाल ताती की पुत्री मंगलवार को रामपुरहाट, पश्चिम बंगाल स्थित अपने ससुराल से मायके बरहेट आई थी। वह ससुराल में भगवान श्रीकृष्ण की नियमित पूजा-अर्चना करती थी। शुक्रवार सुबह यह बात क्षेत्र में फैल गई कि उनके ठाकुर जी भी श्वेत वस्त्र में रामपुरहाट से बरहेट स्थित मायके पहुंच गए हैं।
जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग गोपाल ताती के घर पहुंचे और भगवान के दर्शन किए। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। श्रद्धालु इसे भगवान और भक्त के बीच अटूट प्रेम व आस्था से जोड़कर देख रहे हैं।



