वन अधिकारी डॉ. एटी मिश्रा की पुस्तक ‘वॉयसेस फ्रॉम द फॉरेस्ट’ में झारखंड के जंगलों, वन्यजीवों और जैव विविधता संरक्षण के अनुभव संकलित हैं. वन भवन में इसका अनावरण किया गया.
Biodiversity Conservation: झारखंड के जंगलों, वन्यजीवों, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े अनुभवों को अब पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है. भारतीय वन सेवा के अधिकारी डॉ एटी मिश्रा ने अपनी पुस्तक ‘वॉयसेस फ्रॉम द फॉरेस्ट’ में इन अनुभवों को शामिल किया है. बुधवार को वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार ने पुस्तक का अनावरण किया.
वन संरक्षण के अनुभवों का दस्तावेज है पुस्तक
इस अवसर पर संजीव कुमार ने डॉ एटी मिश्रा के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, ज्ञान और कार्यों का महत्वपूर्ण दस्तावेज है.
वन विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद
पुस्तक अनावरण समारोह में प्रधान मुख्य वन संरक्षक विश्वनाथ शाह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी वेंकटेश्वर लू, मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एसआर नटेश, वन संरक्षक (प्रशासन) पीआर नायडू, उप वन संरक्षक विजय शंकर दुबे, वन प्रमंडल पदाधिकारी (प्रशासन) अजिंक्य बनकर, रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा तथा वन्यप्राणी प्रमंडल रांची के वन प्रमंडल पदाधिकारी अवनीश चौधरी सहित वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.



