बरहेट। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो. अली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया के संबंध में अपनी बात रखते हुए उपस्थित लोगों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के प्रति जागरूक किया।
जनसुनवाई में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। संबंधित बीएलओ की उपस्थिति में मतदाताओं के दस्तावेज एवं आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया गया तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी गई।
मो. अली ने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम एवं दर्ज विवरण की जांच करनी चाहिए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए लोगों को जागरूक होकर SIR प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए और अपने मताधिकार से जुड़े दस्तावेजों को दुरुस्त रखना चाहिए।



