• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मुजफ्फरपुर में म्यूटेशन में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन, निरस्त दाखिल खारिज को किया ओके, अब कटेगी पेंशन

मुजफ्फरपुर में म्यूटेशन में गड़बड़ी पर कड़ा एक्शन, निरस्त दाखिल खारिज को किया ओके, अब कटेगी पेंशन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 2:51 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मुजफ्फरपुर डीएम ने अस्वीकृत दाखिल-खारिज मामलों को दोबारा स्वीकृत करने के आरोप में राजस्व कर्मचारी शिव कुमार दास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। दोषी कर्मचारी की दो वर्षों तक पेंशन से 10% राशि काटने का निर्देश दिया गया है, जिससे अंचल कार्यालयों में हड़कंप है।

(मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur DM Action: अस्वीकृत दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) वादों को दोबारा आवेदन के आधार पर स्वीकृत करने के मामले में मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

Contents
कर्मचारी पर गिरी गाजअस्वीकृत आवेदनों की स्वीकृतिडीएम से हुई शिकायतकर्मचारी ने दी सफाईसॉफ्टवेयर की तकनीकी खामीलापरवाही पर चला डंडा

जिलाधिकारी (डीएम) ने मामले में दोषी पाए गए राजस्व कर्मचारी शिव कुमार दास के खिलाफ सख्त अनुशासनिक कार्रवाई की है।

डीएम ने दोषी कर्मचारी की पेंशन से दो वर्षों तक दस प्रतिशत राशि कटौती करने का स्पष्ट निर्देश जारी किया है।

कर्मचारी पर गिरी गाज

दाखिल खारिज में गड़बड़ी के समय संबंधित राजस्व कर्मचारी मुशहरी और कुढ़नी अंचल में पदस्थापित थे। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से अंचल कार्यालयों और राजस्व कर्मियों के बीच हड़कंप का माहौल है।

अस्वीकृत आवेदनों की स्वीकृति

मामला वर्ष 2021 और 2022 से जुड़ा है, जब करीब एक दर्जन ऐसे दाखिल-खारिज वादों को दोबारा स्वीकृत कर दिया गया, जिन्हें पूर्व में अंचल अधिकारी ने अस्वीकृत कर दिया था।

जमीन से जुड़े उन्हीं दस्तावेजों का दोबारा आवेदन कराकर नियमविरुद्ध तरीके से दाखिल-खारिज कर दिया गया।

डीएम से हुई शिकायत

विवादित भूमि का दाखिल खारिज होने के बाद पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की लिखित शिकायत डीएम से की। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई उच्चस्तरीय जांच में दाखिल-खारिज की पूरी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही और अनियमितता बरतने की पुष्टि हुई।

कर्मचारी ने दी सफाई

जांच के दौरान आरोपी राजस्व कर्मचारी शिव कुमार दास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि दाखिल खारिज स्वीकृत या अस्वीकृत करने का अंतिम अधिकार अंचल अधिकारी के पास होता है। आवेदन सीधे अंचल अधिकारी के लॉगिन से उनके पास आता था और उस समय काम का अत्यधिक दबाव भी था।

सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामी

कर्मचारी ने यह तर्क भी दिया कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संबंधित दस्तावेज के पूर्व में अस्वीकृत होने की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। इस वजह से दोबारा आवेदन किए जाने के तथ्य की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिल पाई।

लापरवाही पर चला डंडा

मामले की विस्तृत सुनवाई के बाद डीएम ने कर्मचारी के तर्कों को सुना, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य के निष्पादन में बरती गई लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

डीएम ने कहा कि किसी भी संवेदनशील कार्य में सतर्कता अनिवार्य है, इसी आधार पर पेंशन से 10% कटौती का दंडात्मक आदेश जारी किया गया।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार: एक्शन में मंत्री दीपक प्रकाश, ट्रांसफर में लापरवाही बरतने पर 3 जिलों के DPRO पर गिरेगी गाज
Next Article मधुबनी में शराब के नशे में पति ने जलती सिगरेट से प्राइवेट पार्ट दागा, पंचायत का चौंकाने वाला फैसला
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार और झारखंड दोनों की शान बने मुजफ्फरपुर के आशुतोष, थल सैनिक कैंप 2026 में जीता गोल्ड
September 14, 2026
पनियहवा-तमकुही रेल प्रोजेक्ट: बिहार में पैमाइश तेज, यूपी में जमीन अधिग्रहण के पेंच से धीमी पड़ी रफ्तार
September 14, 2026
गणपति बप्पा मोरया से गूंजा पटना, पंडालों में उमड़ी आस्था की भीड़; 55 लाख के आभूषणों से सजा मुकुट बना आकर्षण
September 14, 2026
पितरों का तर्पण भी, बिहार दर्शन भी: पितृपक्ष में गयाजी के लिए पर्यटन निगम के 5 पैकेज, घर बैठे ई-पिंडदान का भी विकल्प
September 14, 2026

You Might Also Like

बिहार

बिहार और झारखंड दोनों की शान बने मुजफ्फरपुर के आशुतोष, थल सैनिक कैंप 2026 में जीता गोल्ड

By AMRIT RAJ
बिहार

पनियहवा-तमकुही रेल प्रोजेक्ट: बिहार में पैमाइश तेज, यूपी में जमीन अधिग्रहण के पेंच से धीमी पड़ी रफ्तार

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

गणपति बप्पा मोरया से गूंजा पटना, पंडालों में उमड़ी आस्था की भीड़; 55 लाख के आभूषणों से सजा मुकुट बना आकर्षण

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

पितरों का तर्पण भी, बिहार दर्शन भी: पितृपक्ष में गयाजी के लिए पर्यटन निगम के 5 पैकेज, घर बैठे ई-पिंडदान का भी विकल्प

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?