• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > भाजपा CEC से इस्तीफा मांगे, फिर करे लोकतंत्र बचाने की बात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार|

भाजपा CEC से इस्तीफा मांगे, फिर करे लोकतंत्र बचाने की बात, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पलटवार|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/02 at 12:45 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने इसे राजनीतिक फोटोशूट करार देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है.

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा की ओर से सोमवार को निकाली गयी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा की यह पदयात्रा लोकतंत्र की रक्षा का प्रयास नहीं, बल्कि राजनीतिक फोटोशूट का नया अध्याय है. भाजपा का लोकतंत्र प्रेम दिखावटी है. यदि पार्टी वास्तव में लोकतंत्र बचाना चाहती है, तो उसे सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग करनी चाहिए और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए.

Contents
मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवालभाजपा पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करेलोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस

मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल

श्री कमलेश ने कहा कि देश में मतदाताओं के मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है. ऐसे में भाजपा की पदयात्रा जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसी है. उन्होंने सवाल किया कि भाजपा आखिर किस लोकतंत्र को बचाने और किस अराजकता को हटाने की बात कर रही है?

भाजपा पहले अपने आचरण पर आत्ममंथन करे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक ओर लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं की बात करती है, वहीं दूसरी ओर दुष्यंत कुमार और हरदीप पुरी जैसे लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बनाये रखती है. भाजपा को पहले अपने राजनीतिक आचरण और सत्ता के चरित्र पर आत्ममंथन करना चाहिए.

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी कांग्रेस

श्री कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावी नारा नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार, संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और जवाबदेही का नाम है. कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा को कैमरों के सामने लोकतंत्र बचाने का नाटक करने के बजाय चुनाव आयोग की जवाबदेही और संस्थाओं की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. जनता को नारे नहीं, सवालों के जवाब चाहिए.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड के इस मेले में युवक-युवतियां चुनते हैं जीवनसाथी, हजारों की उमड़ी भीड़|
Next Article Mail Express status: नए साल से सप्तक्रांति का सफर होगा सस्ता, बगहा में ठहराव बरकरार, बदल जाएगा ट्रेन नंबर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज महाविद्यालय में 75 पौधे लगाने का संकल्प
November 3, 2026
साहिबगंज के सत्यम कुमार का भिवानी साई कुश्ती सेंटर में चयन
November 3, 2026
दीपावली-छठ की सांस्कृतिक छटा से सजा साहिबगंज महाविद्यालय
November 3, 2026
बकाया मानदेय को लेकर एमडीएम रसोइया और संयोजिकाओं में नाराजगी
November 3, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज महाविद्यालय में 75 पौधे लगाने का संकल्प

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज के सत्यम कुमार का भिवानी साई कुश्ती सेंटर में चयन

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

दीपावली-छठ की सांस्कृतिक छटा से सजा साहिबगंज महाविद्यालय

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बकाया मानदेय को लेकर एमडीएम रसोइया और संयोजिकाओं में नाराजगी

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?