खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में कोच प्रकाश सिंह बादल से ली है प्रशिक्षण, मिलेगी निःशुल्क आवासीय सुविधा
साहिबगंज। जिले के युवा पहलवान सत्यम कुमार का चयन हरियाणा के भिवानी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के लिए हुआ है। पुरानी साहिबगंज निवासी सत्यम खेल विभाग द्वारा चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षु रहे हैं। उन्होंने कुश्ती कोच प्रकाश सिंह बादल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
चयन के बाद सत्यम भिवानी के लिए रवाना हो गए। वहां उन्हें निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ कुश्ती का प्रशिक्षण मिलेगा। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी है। इससे पहले भी साहिबगंज के कई खिलाड़ियों का चयन रांची की जेएसएसपीएस अकादमी और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कुश्ती केंद्र में हो चुका है। सत्यम की सफलता पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, डीडीसी सतीश चंद्रा, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार सहित जिला ओलंपिक संघ, कुश्ती संघ और खेल प्रेमियों ने बधाई दी।



