‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एनसीसी इकाई ने किया पौधारोपण, संरक्षण की भी ली जिम्मेदारी
साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से भारत सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डॉ. शिवशंकर वर्मा उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने फलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस अवसर पर परिसर को हरित बनाने के उद्देश्य से 75 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रो. सैयद रजा इमाम रिजवी, एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर डॉ. वसीम रजा, डॉ. मोहम्मद हसनैन, शंकर यादव, अमित कुमार सिंह, श्यामलाल सहित शिक्षक, कर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।



