• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > अशोक धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी पुख्ता! स्टेशन पर लगेंगे CCTV, सुबह 3 बजे से तैनात रहेंगे सुरक्षा बल; DM ने रेलवे को लिखा पत्र

अशोक धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी पुख्ता! स्टेशन पर लगेंगे CCTV, सुबह 3 बजे से तैनात रहेंगे सुरक्षा बल; DM ने रेलवे को लिखा पत्र

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/22 at 3:27 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जिला प्रशासन ने अशोक धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेलवे को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. इसमें CCTV कैमरे लगाना, प्रवेश-निकास व्यवस्था सुदृढ़ करना और एक समय में केवल एक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करना शामिल है.

Ashok Dham: लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने रेलवे को कई अहम सुझाव दिए हैं. जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर अशोक धाम हाल्ट पर एक समय में केवल एक ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने, चेन पुलिंग रोकने, सीसीटीवी लगाने और प्रवेश-निकास व्यवस्था दुरुस्त करने का अनुरोध किया है. डीएम ने आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच बेहतर समन्वय की भी जरूरत बताई है.

एक समय में एक ही ट्रेन के ठहराव का अनुरोध

जिलाधिकारी ने पत्र में कहा है कि अशोक धाम हाल्ट पर एक समय में केवल एक ट्रेन का ठहराव होना चाहिए. अप और डाउन दोनों दिशाओं से एक साथ ट्रेनों के ठहराव से भीड़ बढ़ने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में एक समय में एक ही ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है.

वैक्यूम और चेन पुलिंग रोकने पर जोर

डीएम ने कहा है कि ट्रेनों में वैक्यूम या चेन पुलिंग की घटनाओं को रोकने के लिए रेल प्रशासन को विशेष रूप से सजग रहने की आवश्यकता है. भीड़ के दौरान इस तरह की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रभावित हो सकता है.

बैरिकेडिंग के लिए एनओसी देने की तैयारी

अशोक धाम स्टेशन के समीप भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था जरूरी बताई गई है. जिलाधिकारी ने कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा सके.

सीसीटीवी और प्रवेश-निकास व्यवस्था होगी अहम

डीएम ने अशोक धाम हाल्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को अत्यंत आवश्यक बताया है. साथ ही स्टेशन पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का अनुरोध किया गया है, ताकि यात्रियों के आने-जाने के दौरान अनावश्यक भीड़ न हो और निगरानी बेहतर तरीके से की जा सके.

आरपीएफ-जीआरपी और स्थानीय पुलिस में समन्वय जरूरी

जिलाधिकारी ने कहा है कि अशोक धाम हाल्ट पर आरपीएफ, जीआरपी, स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करें. उन्होंने सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक सुरक्षा बलों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की आवश्यकता बताई है.

बंद नलों को अविलंब चालू कराने का अनुरोध

पत्र में अशोक धाम हाल्ट पर बंद पड़े पानी के नलों को भी अविलंब चालू कराने का अनुरोध किया गया है. श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी बताया गया है.

मंदिर तक सुरक्षित पहुंच पर प्रशासन का जोर

Ashok Dham: जिलाधिकारी ने भीड़ नियंत्रण के साथ यात्रियों और श्रद्धालुओं की अशोक धाम मंदिर तक सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन से अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करने का अनुरोध किया है. जिला प्रशासन और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 4.74 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, लखीसराय से दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article कांवरिया पथ पर मोबाइल चोरी, पुलिस के डर से फोन छोड़ भागा चोर, दो श्रद्धालुओं को वापस मिले मोबाइल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांवरिया पथ पर मोबाइल चोरी, पुलिस के डर से फोन छोड़ भागा चोर, दो श्रद्धालुओं को वापस मिले मोबाइल
August 22, 2026
4.74 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, लखीसराय से दो आरोपी गिरफ्तार
August 22, 2026
मारपीट कर 99 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप : दो पर प्राथमिकी
August 22, 2026
कार को टक्कर मार हाईवे पर पलटा मछली लदा पिकअप, सड़क पर बिखरी 10 क्विंटल मछली
August 22, 2026

You Might Also Like

बिहारतारापुर

कांवरिया पथ पर मोबाइल चोरी, पुलिस के डर से फोन छोड़ भागा चोर, दो श्रद्धालुओं को वापस मिले मोबाइल

By AMRIT RAJ
बिहार

दुबई में फंसे चारों युवक लौटेंगे वतन: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बैकफुट पर आया एजेंट; परिजनों ने ली राहत की सांस

By AMRIT RAJ
बांकाबिहार

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा कांवरिया पथ

By AMRIT RAJ
बांकाबिहार

शंभुगंज के विष्णुपुर गांव में एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?