• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 4.74 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, लखीसराय से दो आरोपी गिरफ्तार

4.74 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, लखीसराय से दो आरोपी गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/22 at 3:23 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

साइबर थाना पुलिस ने 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है. बिहार के लखीसराय जिले से मुख्य आरोपी बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले का खुलासा करते हुए बिहार के लखीसराय जिले से आरोपी बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर बोकारो के एक व्यक्ति से 4 लाख 74 हजार 630 रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार ठगी की रकम में से 3 लाख 9 हजार 630 रुपये आरोपी ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराये थे. पूछताछ में उसने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

एक साल बाद लखीसराय से पकड़ा गया आरोपी

मामले में पीड़ित ने 3 जून 2025 को साइबर थाना में कांड संख्या 14/2025 दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी थी. जांच के क्रम में पुलिस को आरोपी के बिहार के लखीसराय जिले के भेनौरा गांव में होने की जानकारी मिली. इसके बाद मुख्यालय डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी पवन कुमार ने टीम गठित कर बिहार भेजी. टीम ने शनिवार को छापेमारी कर बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया और उसे बोकारो लाया.

खाते में ट्रांसफर करायी थी 3.09 लाख की रकम

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि साइबर ठगी से प्राप्त रकम में से 3 लाख 9 हजार 630 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्थित उसके खाते में ट्रांसफर कराये गये थे. बाद में एटीएम के माध्यम से इस रकम की निकासी की गयी. पुलिस ने आरोपी की भूमिका और बैंक खाते से जुड़े लेन-देन की भी जांच की है.

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

मुख्यालय डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी पवन कुमार ने शनिवार को कैंप दो स्थित कार्यालय में मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी खाता धारक बिनोद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

छापामारी दल में पुअनि राजीव कुमार भगत, पुअनि प्रमोद कुमार पंडित, पुअनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि गौरव गोयल, पुअनि संत कुमार मेहता और आरक्षी अवध कुमार शामिल थे. पुलिस मामले में साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मारपीट कर 99 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का आरोप : दो पर प्राथमिकी
Next Article अशोक धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी पुख्ता! स्टेशन पर लगेंगे CCTV, सुबह 3 बजे से तैनात रहेंगे सुरक्षा बल; DM ने रेलवे को लिखा पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत
September 6, 2026
सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे
September 6, 2026
झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर
September 6, 2026
आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
September 6, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने संवेदनशील जनप्रतिनिधि खोया : सांसद सुखदेव भगत

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

By AMRIT RAJ
झारखंडशिक्षा

आप हमेशा याद आएंगे भैया…’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?