• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > दुमका में 20 से साल काम कर रहे सफाईकर्मी होंगे नियमित, हाईकोर्ट ने दिया आदेश|

दुमका में 20 से साल काम कर रहे सफाईकर्मी होंगे नियमित, हाईकोर्ट ने दिया आदेश|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/02 at 11:53 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

दुमका में 20 साल से काम कर रहे सफाईकर्मियों के नियमितीकरण पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है. जानें इस आदेश से किसे मिलेगा लाभ और क्या है प्रक्रिया.

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने दुमका के सेटलमेंट ऑफिस में लंबे समय से काम कर रहे सफाई मोहिरों के नियमितीकरण के मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है. जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने कहा कि नियमों के तहत फिलहाल नियमितीकरण नहीं हो सकता, लेकिन लंबे समय से लगातार काम लिए जाने के कारण राज्य सरकार को पद सृजित और स्वीकृत कर नियमितीकरण के दावे पर विचार करना होगा. फैसला 30 सितंबर 2026 को सुनाया गया.

Contents
आठ याचिकाकर्ताओं ने दायर की थी याचिका1992, 1997 और 2001 से कर रहे हैं कामसरकार ने स्वीकृत पद नहीं होने का दिया तर्कहाईकोर्ट ने माना काम की प्रकृति स्थायी हैपहले पद सृजन, फिर नियमितीकरण के दावे पर विचारतीन महीने में दस्तावेज देने होंगे2015 और 2019 के नियमों में नहीं मिला था लाभ

आठ याचिकाकर्ताओं ने दायर की थी याचिका

मामला डब्ल्यूपीएस संख्या 3754/2023 से जुड़ा है. दुमका के सेटलमेंट ऑफिस में सफाई मोहिर के रूप में काम कर रहे आठ लोगों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उनका कहना था कि वे लंबे समय से भूमि अभिलेख तैयार करने से जुड़े काम कर रहे हैं और वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है.

1992, 1997 और 2001 से कर रहे हैं काम

याचिकाकर्ताओं के अनुसार कुछ कर्मचारी 1992 से, जबकि अन्य 1997 और 2001 से काम कर रहे हैं. रिकॉर्ड में यह भी दर्ज है कि वर्ष 2001 में लिखित परीक्षा के बाद 50 उम्मीदवारों का चयन किया गया था, जिनमें वर्तमान याचिकाकर्ताओं में से तीन शामिल थे. अदालत ने माना कि इनकी नियुक्तियां विज्ञापन और चयन प्रक्रिया के बाद हुई थीं.

सरकार ने स्वीकृत पद नहीं होने का दिया तर्क

राज्य सरकार की ओर से दलील दी गयी कि जिन पदों पर याचिकाकर्ता काम कर रहे हैं, वे स्वीकृत पद नहीं हैं. इसलिए 2015 की नियमितीकरण नियमावली और उसके संशोधित प्रावधानों के तहत उन्हें नियमित नहीं किया जा सकता. सरकार ने यह भी बताया कि सफाई मोहिरों को निर्धारित सरकारी सर्कुलर के अनुसार पीस रेट के आधार पर भुगतान किया जाता है.

हाईकोर्ट ने माना काम की प्रकृति स्थायी है

अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ताओं ने विज्ञापन के बाद चयन प्रक्रिया से नियुक्त होकर 20 वर्षों से अधिक समय तक काम किया है. भूमि अभिलेखों के रखरखाव से जुड़ा उनका काम लगातार राज्य की जरूरत का हिस्सा रहा है. अदालत ने कहा कि केवल नियमितीकरण नियमों के दायरे में नहीं आने के आधार पर उनके दावे को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता.

पहले पद सृजन, फिर नियमितीकरण के दावे पर विचार

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि पदों का सृजन और उन्हें स्वीकृत करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसलिए अदालत ने राज्य को निर्देश दिया कि वह पदों के सृजन पर विचार करे और उसके बाद याचिकाकर्ताओं के नियमितीकरण के दावे पर विचार करे. इसके लिए दुमका सेटलमेंट ऑफिस से उनके काम की निरंतरता और प्रकृति से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी.

तीन महीने में दस्तावेज देने होंगे

अदालत ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे तीन महीने के भीतर सेटलमेंट ऑफिसर, दुमका के समक्ष अपने काम की अवधि, नियमितता और भुगतान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं. सेटलमेंट ऑफिसर को दस्तावेजों का सत्यापन कर दो महीने में राज्य के संबंधित अधिकारी को भेजना होगा. इसके बाद राज्य सरकार को चार महीने के भीतर पद सृजन और नियमितीकरण के दावे पर निर्णय लेना होगा.

2015 और 2019 के नियमों में नहीं मिला था लाभ

दरअसल, 6 अप्रैल 2023 को दुमका के डिप्टी कलेक्टर (स्थापना) ने नियमितीकरण की सिफारिश यह कहते हुए लौटा दी थी कि संबंधित पद स्वीकृत नहीं हैं. हाईकोर्ट ने इस आदेश में नियमों के स्तर पर कोई अवैधता नहीं मानी, लेकिन साथ ही राज्य को पद सृजन और उसके बाद नियमितीकरण के दावे पर विचार करने का निर्देश देकर मामले को आगे बढ़ाने का रास्ता खोल दिया.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पदमा की कीर्ति ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, कोरिया को हराकर तीरंदाजी में जीता गोल्ड|
Next Article हाईस्कूल शिक्षक परीक्षा-2016 मामला: सरकार और जेएसएससी की अपील पर 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
October 2, 2026
डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|
October 2, 2026
जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान
October 2, 2026
धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस
October 2, 2026

You Might Also Like

धनबादझारखंड

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबादस्वास्थ्य

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|

By Priyanka Kumari
झारखंड

जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?