बोरियो। संवाददाता। बोरियो थाना क्षेत्र के फाजिल टोला निवासी मो. शब्बीर अंसारी के टोटो (ई-रिक्शा) की मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। शब्बीर अंसारी के अनुसार, 21 अगस्त की देर रात करीब दो बजे उनका टोटो घर के समीप आंगन में चार्जिंग पर लगा हुआ था। करीब एक घंटे बाद जब उन्होंने टोटो को देखा तो उसकी मशीन गायब थी। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी हुई मशीन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने मामले को लेकर बोरियो थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चोरी की घटना को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुई मशीन बरामद करने की मांग की गई है।



