राजमहल सांसद विजय हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
बहरवा : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सांसद ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.
प्रकट की शोक संवेदनाएं
इस दौरान सांसद विजय हांसदा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मातृशोक पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने जीवन में परिवार और समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा.
पार्टी कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
सांसद ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति एवं संबल दें. इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की.



