साहिबगंज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने महादेवगंज जयंतीग्राम निवासी पप्पू रविदास को साहिबगंज जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद जयंतीग्राम पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पप्पू रविदास ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाकर बहुजन समाज पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा तथा बहन मायावती की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक भीमनारायण यादव, चंद्रशेखर आजाद, दुर्गा रविदास, सुनील मंडल, राजेंद्र रविदास, लुचाई रविदास, विशन रविदास, जीच्छु रविदास, मनोज पासवान, गणेश रविदास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।




