साहिबगंज। आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज श्री अखिल कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समझौता योग्य अधिक से अधिक मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन पर जोर दिया गया।
चेक बाउंस मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष फोकस
बैठक में एनआई एक्ट के तहत चेक अनादरण (चेक बाउंस) मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विशेष चर्चा हुई। संबंधित न्यायालयों को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने और पक्षकारों से संपर्क स्थापित कर समझौते की संभावनाओं वाले मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
बैंक ऋण से लेकर वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, धन वसूली, एनआई एक्ट, बिजली-प




