उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने मिर्जानगर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पूजा देवी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, पूजा देवी राधानगर थाना कांड संख्या 12/26 में दर्ज प्राथमिकी की अभियुक्त है। उसके खिलाफ धारा 316(2), 318(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्जानगर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी पूजा देवी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।



