बरहेट। भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में ब्याहुत कलवार समाज समिति, बरहेट की ओर से बलभद्र पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधि-विधान के साथ बलभद्र देव की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
पूजा के अवसर पर समिति की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद शाम को बलभद्र देव की प्रतिमा का विसर्जन भूतेश्वर नाथ मंदिर के समीप गुमानी नदी में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बलभद्र देव के जयकारे लगाए।
मौके पर रवी भगत, पप्पु कुमार भगत, मुकेश भगत, लालू भगत, शंकर भगत, प्रभात भगत, गोपाल भगत, लड्डू भगत, पूनम भगत सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।



