• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > दीपावली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, उधना से समस्तीपुर-रोसड़ा होते हुए हसनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

दीपावली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, उधना से समस्तीपुर-रोसड़ा होते हुए हसनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/22 at 9:13 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के लिए उधना से बिहार के विभिन्न स्टेशनों तक चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें उधना-हसनपुर स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और रोसड़ा होकर चलेगी।

 समस्तीपुर। दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

इन ट्रेनों के परिचालन से गुजरात समेत पश्चिमी भारत के विभिन्न शहरों में रहने वाले बिहार के लोगों को त्योहार के दौरान घर लौटने में सुविधा होगी। इनमें उधना-हसनपुर स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर और रोसड़ा होकर चलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09047/09048 उधना-झंझारपुर-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन चार अक्टूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा।

09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल ट्रेन रविवार को तथा 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल ट्रेन सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन 20 एलएचबी कोच की होगी, जिसमें आठ स्लीपर, 10 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे।

निर्धारित तिथियों पर यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के रूप में भी चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09045/09046 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी चार अक्टूबर से 30 नवंबर तक होगा।

09045 उधना-मधुबनी ट्रेन रविवार और 09046 मधुबनी-उधना ट्रेन सोमवार को चलेगी। इसमें भी 20 एलएचबी कोच होंगे। दोनों ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित अतिरिक्त तिथियों पर किया जाएगा।

वही ट्रेन संख्या 09151/09152 उधना-मधुबनी-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन अक्टूबर और नवंबर में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।

09151 उधना-मधुबनी ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को तथा 09152 मधुबनी-उधना ट्रेन शुक्रवार और रविवार को चलेगी। निर्धारित अतिरिक्त तिथियों पर यह ट्रेन अनारक्षित स्पेशल के रूप में संचालित होगी।

समस्तीपुर होकर हसनपुर तक पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के दौरान समस्तीपुर और आसपास के यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना-हसनपुर-नंदुरबार स्पेशल ट्रेन महत्वपूर्ण होगी।

09041 उधना-हसनपुर स्पेशल ट्रेन अक्टूबर में तीन, 10, 17, 24 और 31 अक्टूबर तथा नवंबर में सात, 14, 21 और 28 नवंबर को चलेगी।

वापसी में 09042 हसनपुर-नंदुरबार स्पेशल ट्रेन पांच, 12, 19 और 26 अक्टूबर तथा दो, नौ, 16, 23 और 30 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन में 10 स्लीपर, 10 सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी समेत कुल 22 कोच होंगे। उधना से यह ट्रेन रात 23:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 12:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

समस्तीपुर से 12:05 बजे प्रस्थान कर 12:30 बजे रोसड़ा और 14:15 बजे हसनपुर पहुंचेगी। वापसी में हसनपुर से 15:45 बजे खुलकर ट्रेन 16:50 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

उधना-हसनपुर ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा और हसनपुर शामिल हैं। इससे त्योहार के दौरान गुजरात से बिहार लौटने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बंगाल में करम महोत्सव, झारखंड के कुड़मी समाज में खदबदाहट; एसटी दर्जे की मांग फिर तेज
Next Article दो दशक में झारखंड से इस तरह मिट गए दर्जनभर माओवादी संगठन, पीएलजीए से TSPC और PLFI तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान!कोटालपोखर-बंगाल सीमा सड़क पर पुलिया में हुआ बड़ा सिंकहोल
September 22, 2026
जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स
September 22, 2026
मंडरो में कर्मा-धर्मा की धूम, भाई की दीर्घायु के लिए बहनों ने रखा व्रत
September 22, 2026
अंडरग्राउंड बाईपास के साथ सर्विस रोड की मांग, सांसद से मिले 30 गांवों के ग्रामीण
September 22, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

जमुई की घटना ने फिर उठाए सुरक्षा पर सवाल, छेड़खानी या पीछा हो तो क्या करें? महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

विक्रमशिला सेतु बंद होने पर भागलपुर में 4 घाटों से चलेगी विशेष फेरी सेवा, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मुफ्त सफर

By AMRIT RAJ
बिहार

पंचायत चुनाव से पहले रामनगर में बदलेगा समीकरण, 18 की जगह 25 से 27 पंचायतों का प्रस्ताव

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के बाबूबरही में पीएम आवास योजना की सूची तैयार, 27 और 28 को ग्राम सभा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?