• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > बंगाल में करम महोत्सव, झारखंड के कुड़मी समाज में खदबदाहट; एसटी दर्जे की मांग फिर तेज

बंगाल में करम महोत्सव, झारखंड के कुड़मी समाज में खदबदाहट; एसटी दर्जे की मांग फिर तेज

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/22 at 9:11 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में आयोजित विशाल करम महोत्सव में कुड़मी समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे, जहां बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का वादा किया। इस आयोजन ने झारखंड के कुड़मी समाज में हलचल बढ़ा दी है।

रांची। झारखंड में पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड से महज 15 किमी की दूरी पर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के कोड़ाडीह में आदिवासी कुड़मी समाज ने करम महोत्सव मनाया। दावा किया गया कि इसमें बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुड़मी शामिल हुए।

कोई एक लाख लोगों के आने का दावा किया तो कोई तीन लाख। दावा चाहे जो हो, इतना जरूर है कि सालों बाद कोई ऐसा आयोजन हुआ जिसमें इतनी बड़ी संख्या में कुड़मियों ने शिरकत की है। करम महोत्सव में बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी बतौर मुख्य अतिथि आए। वायदा किया कि बंगाल में कुड़मी आंदोलन में जो भी मुकदमे हुए हैं, उन्हें वापस लिया जाएगा। निकट भविष्य में कुड़मियों की बोली कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराया जाएगा। उन्होंने कुड़मी संस्कृति, बोली, जीवनशैली, पर्व त्योहार के संरक्षण के लिए पुरूलिया में सरकार के स्तर पर बड़ा कार्य किए जाने की भी घोषणा की।बंगाल में इतना कुछ हुआ तो झारखंड के कुड़मी समाज में भी खदबदाहट बढ़ गई है। कुड़मी के सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग बंगाल में हुए आयोजन पर दावा और प्रतिदावा कर रहे हैं तो कुड़मी राजनेता भी हरकत में हैं।

दरअसल, झारखंड बनने के बाद अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के लिए कुड़मी लगातार आवाज उठाते रहे हैं। कभी पर्व त्योहार के जरिए कुड़मी अपनी एकता दिखाते रहे हैं तो कभी रेल और सड़क जाम जैसे आंदोलन के जरिए सरकार को अपनी मांग बताते रहे हैं।

झारखंड के पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कुड़मी समुदाय के भीतर शांति रही। अचानक आदिवासी कुड़मी समाज के अध्यक्ष अजीत महतो ने बंगाल के पुरूलिया में करम महोत्सव के आयोजन की घोषणा की। इसका गहरा असर झारखंड के कुड़मी समाज पर भी पड़ा है।

आजसू प्रमुख सुदेश महतो, भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो समेत झारखंड के कई चर्चित चेहरों को पुरूलिया में मंच पर जगह मिली। पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो को भी आमंत्रण मिला। वे नहीं जा सके।

डुमरी विधायक जयराम महतो, शीतल ओहदार, आस्तिक महतो, ललित महतो जैसे कई चेहरे पुरूलिया में नहीं दिखे। अलबत्ता, उन लोगों ने सार्वजनिक तौर पर पुरूलिया के कार्यक्रम का विरोध नहीं किया। जयराम महतो ने यह जरूर कहा कि इस आयोजन के पीछे भाजपा है।

जयराम ने लिखा, सीएम सुभेंदु को जवाब दिया जाएगा

पुरूलिया के करम महोत्सव में बंगाल के मुख्यंमत्री सुभेंदू अधिकारी ने नाम लिए बगैर कहा था कि झारखंड में एक नेता कहते फिर रहे हैं कि इस आयोजन के पीछे भाजपा है। हकीकत है कि भाजपा ने इसके लिए एक रूपया नहीं दिया। यहां लोग खुद आए हैं।

डुमरी विधायक जयराम महतो को लगता है कि सुभेंदु अधिकारी का इशारा उनकी ओर था। कारण कि उन्होंने कहा था कि इस आयोजन के पीछे भाजपा है। अब जयराम महतो ने इंटरनेट मीडिया पर लिखा है कि कोई सांसद या विधायक टिप्पणी करते तो वे कुछ नहीं कहते। सीएम बोले हैं तो उन्हें जरूर जवाब मिलेगा। इंतजार कीजिए।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article विक्रमशिला सेतु बंद होने पर भागलपुर में 4 घाटों से चलेगी विशेष फेरी सेवा, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक मुफ्त सफर
Next Article दीपावली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, उधना से समस्तीपुर-रोसड़ा होते हुए हसनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sahibganj: दिपावली की रात साहिबगंज में खूनी वारदात, कैटरिंग संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या
November 9, 2026
धनतेरस को लेकर साहिबगंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बाजारों में वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी तैनात होगी पुलिस|
November 6, 2026
दीपावली पर जगमगाएगा साहिबगंज, बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी
November 6, 2026
धनतेरस पर साहिबगंज के बाजारों में बढ़ेगी रौनक, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान; 750 दोपहिया वाहन बिकने की उम्मीद|
November 6, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: दिपावली की रात साहिबगंज में खूनी वारदात, कैटरिंग संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या

By CHANDAN SINGH
झारखंडसाहिबगंज

धनतेरस को लेकर साहिबगंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, बाजारों में वर्दी के साथ सादे कपड़ों में भी तैनात होगी पुलिस|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

दीपावली पर जगमगाएगा साहिबगंज, बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने की विशेष तैयारी

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

धनतेरस पर साहिबगंज के बाजारों में बढ़ेगी रौनक, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान; 750 दोपहिया वाहन बिकने की उम्मीद|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?