• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > खुद बने मालिक, 60 लोगों को दी नौकरी; बिहार के नाजिर और साबिर ने पेश की स्वरोजगार की मिसाल

खुद बने मालिक, 60 लोगों को दी नौकरी; बिहार के नाजिर और साबिर ने पेश की स्वरोजगार की मिसाल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/11/02 at 12:53 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है।

 पटना। बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस योजना की मदद से युवा अपना उद्योग शुरू कर रहे हैं और दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। पूर्वी चंपारण के नाजिर अली और हाजीपुर के मो. साबिर इसकी मिसाल हैं।

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत भंडारुआ गांव के रहने वाले नाजिर अली ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मिले आर्थिक सहयोग की मदद से बैग निर्माण फैक्ट्री शुरू की।

उनकी फर्म एफएन एंटरप्राइज (AFON Enterprises) में आज 50 से 60 लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। उनकी फैक्ट्री में तैयार होने वाले बैग पूर्वी चंपारण के अलावा सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना और बेतिया सहित आसपास के जिलों में भेजे जाते हैं।

नाजिर अली बताते हैं कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत मिली राशि से उनकी बैग फैक्ट्री शुरू हो सकी। आज उनकी कंपनी में 50 से 60 लोग काम कर रहे हैं। इस तरह उनका उद्योग न केवल उनके लिए, बल्कि स्थानीय महिला और पुरुषों के लिए भी रोजगार का माध्यम बना है।

मो. साबिर की कहानी

इसी तरह हाजीपुर में माहिरा क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड की नई यूनिट का शुभारंभ भी स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कंपनी के प्रतिनिधि मो. साबिर बताते हैं कि वह पिछले 20 वर्षों से बिहार के बाहर रेडीमेड गारमेंट्स का निर्माण और निर्यात कर रहे थे।

लेकिन बिहार सरकार की योजनाओं और राज्य में बन रहे औद्योगिक माहौल ने उन्हें अपने गृह राज्य लौटकर हाजीपुर में काम शुरू करने का अवसर दिया।

मो. साबिर के अनुसार, हाजीपुर में नई यूनिट शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही काम मिल सकेगा और रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में होने वाला पलायन भी रुकेगा। उन्होंने इस अवसर और सहयोग के लिए बिहार के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

नाजिर अली और मो. साबिर की ये पहल बताती हैं कि सरकारी योजनाओं और बेहतर औद्योगिक माहौल के सहयोग से बिहार में स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है।

इससे न केवल उद्यमियों को अपना कारोबार स्थापित करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुल रहे हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जवाब दाखिल करने के लिए झारखंड सरकार ने मांगी मोहलत, हाईकोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना|
Next Article निशांत चौहान लगातार चौथी बार बने एदलहातु तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष, अनिकेत भारती को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान, बिना कागजात और हेलमेट वालों पर कार्रवाई
November 2, 2026
फसल बीमा के अस्वीकृत आवेदनों की होगी जांच
November 2, 2026
वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
November 2, 2026
डीसी आवास से पहली बार मिला बैंडेड करैत, सर्प विशेषज्ञ जितेंद्र हजारी ने किया रेस्क्यू
November 2, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

By AMRIT RAJ
बिहार

दीपावली-छठ पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी; दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?