एदलहातु तालाब छठ पूजा समिति ने नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चुनाव किया. निशांत चौहान चौथी बार अध्यक्ष बने, अनिकेत भारती महामंत्री चुने गए. छठ पूजा आयोजन पर चर्चा.
रांची. एदलहातु तालाब छठ पूजा समिति की आम सभा में निशांत चौहान को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है. रविवार, 1 नवंबर 2026 को देवी मंडप प्रांगण में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगायी. वहीं, अनिकेत भारती को समिति का महामंत्री बनाया गया. बैठक में आगामी छठ महापर्व के आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
आम सभा में एदलहातु क्षेत्र के कई प्रबुद्धजन और गणमान्य लोग शामिल हुए. सदस्यों ने पिछली कार्यकारिणी समिति को कुछ आंशिक बदलावों के साथ इस वर्ष भी बरकरार रखने का निर्णय लिया. बैठक में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, तालाब परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया.
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
समिति के संरक्षक मंडल में विजय शर्मा, विनीत सिंह, बीएन चौबे, बबलू प्रसाद, सुजीत साहू, गुड्डू मुंडा, रमेश साहू, दीपक भारद्वाज, संजीत शर्मा, बबलू सिंह, सोनू सिंह, दीपक सिंह, भास्कर महतो और रजनीश झा को शामिल किया गया है.
पदाधिकारियों में अध्यक्ष निशांत चौहान और महामंत्री अनिकेत भारती चुने गये हैं. उपाध्यक्ष के रूप में आनंद श्रीवास्तव, रोहन मुंडा, विक्की सिंह, रवि रंजन कयूम, केशव टंडन और अंकित सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है.
वहीं, मंत्री पद पर विशाल कुमार, शमशेर सिंह, रितेश कुमार, आशीष मुंडा, मुकेश मुंडा, रोहित कुमार और वैभव सिंह को चुना गया है.
19 सदस्य बनाये गये कार्यकारिणी सदस्य
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष गोराई, आदित्य मुंडा, राहुल यादव, निशांत सिंह, आकाश ठाकुर, आयुष कुमार, अंश राज, दिव्यांशु कुमार, रमन यादव, बंटी यादव, यश राज, अंश गुप्ता, अनूप, अतुल, अभिषेक, हर्ष, बबलू, सौरव और कुमार सोनू को शामिल किया गया है.
स्वच्छता और सुरक्षा के साथ छठ आयोजन का संकल्प
बैठक में समिति के सदस्यों ने छठ महापर्व को श्रद्धा, स्वच्छता, सुरक्षा और आपसी सहयोग के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया. तालाब परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया.
लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने पर निशांत चौहान ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य छठ महापर्व के आयोजन के साथ सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने एदलहातु के निवासियों से पर्व के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.
समिति ने उम्मीद जतायी कि पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से इस वर्ष भी एदलहातु तालाब में छठ महापर्व का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा.



