• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > दिल्ली > सुनियोजित तमाशा’, विदेश मंत्रालय ने अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान के ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को किया खारिज

सुनियोजित तमाशा’, विदेश मंत्रालय ने अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान के ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को किया खारिज

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/05 at 3:11 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

भारत ने पाकिस्तान द्वारा मनाए गए ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को ‘राजनीतिक बेतुकापन’ बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

Contents
धारा 370 पर फैसला भारत का आंतरिक मामलापीएम मोदी ने बताया सरकार की उपलब्धिJK और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव: PMरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा पोस्ट 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान द्वारा 5 अगस्त को ‘यौम-ए-इस्तेहाल’ (शोषण दिवस) के रूप में मनाए जाने को सिरे से खारिज कर दिया। पाकिस्तान साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दिन को इस नाम से माना रहा है। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम को ‘राजनीतिक बेतुकापन’ करार देते हुए उस पर देश के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक कड़े बयान में कहा, ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, हमेशा से रहे हैं और हमेशा रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा ऐसा कोई भी प्रचार या नाटक इस सच को बदल नहीं सकता। भारत ने पड़ोसी देश को सलाह दी है कि वह भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के बजाय अपने गिरते राजनीतिक और आर्थिक हालात पर ध्यान दे।

धारा 370 पर फैसला भारत का आंतरिक मामला

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 5 अगस्त, 2019 को किए गए संवैधानिक बदलाव पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला थे और इनसे इस क्षेत्र में ‘अभूतपूर्व सामाजिक-आर्थिक विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण’ हुआ है। पाकिस्तान को उन मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है जो पूरी तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं।’

पीएम मोदी ने बताया सरकार की उपलब्धि

इससे पहले पीएम मोदी ने 5 अगस्त के दिन को अपनी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) समाप्त करने के निर्णय को किसी भी सरकार के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता था, लेकिन पांच अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक उठाते हुए जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था।

इसे सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिना जाता है और ठीक सात साल पहले उठाए गए उस कदम को याद करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखकर बताया कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए यह कैसे हितकारी रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपने विचार साझा किए।

JK और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव: PM

पीएम मोदी ने लिखा, ‘सात साल पहले इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(ए) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ। तब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं।

बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता व खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूरी तरह से लागू होने से सशक्त बनाया गया है।’

पीएम ने लिखा कि इस साल पांच अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इसी साल हमारा देश डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है। दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह पांच अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ।

अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने के सात साल बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए शांति, प्रगति और समान अवसरों का एक नया युग शुरू हुआ है। उन्होंने लिखा कि जब हम डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहे हैं तो हम भारत की एकता के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन करते हैं।

एक ऐसा विजन, जो 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ। एक ही मकसद और दृढ़ संकल्प के साथ भारत एक समृद्ध जम्मू-कश्मीर, एक खुशहाल लद्दाख और एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा पोस्ट 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अनुच्छेद 370 और 35(ए) को हटाए जाने के सात साल बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शांति, तरक्की और समान अवसरों का एक नया दौर शुरू हुआ है। डॉ.. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर हम भारत की एकता के प्रति उनके अटूट संकल्प को नमन करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा- पांच अगस्त नए भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम दिन है, जिसने राष्ट्र की एकता और अखंडता के नए युग का सूत्रपात किया। कभी जिस लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए हमें संघर्ष करना पड़ा था, आज वहां शान से लहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि जब नेतृत्व में दृढ़ इच्छाशक्ति और ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव हो तो असंभव लगने वाले लक्ष्य भी वास्तविकता बन जाते हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 19 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंगेर-राजगीर को मिला तोहफा
Next Article बांकीपुर रिजल्ट का साइड इफेक्ट, लालू-राबड़ी की चुप्पी; RJD में होने वाला है कुछ बड़ा?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बांकीपुर रिजल्ट का साइड इफेक्ट, लालू-राबड़ी की चुप्पी; RJD में होने वाला है कुछ बड़ा?
August 5, 2026
Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 19 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, मुंगेर-राजगीर को मिला तोहफा
August 5, 2026
संबित पात्रा का पलटवार, कहा- झारखंड के बच्चों का दर्द समझें राहुल गांधी; मासूमों के कंधे पर बंदूक रखकर न करें राजनीति
August 5, 2026
Ranchi: कानून से लागू हो भर्ती कैलेंडर, डिजिटल ट्रैकिंग से रुके धांधली’; आजसू प्रमुख सुदेश महतो की सरकार से मांग
August 5, 2026

You Might Also Like

बांकीपुर रिजल्ट का साइड इफेक्ट, लालू-राबड़ी की चुप्पी; RJD में होने वाला है कुछ बड़ा?

By AMRIT RAJ
उत्तरप्रदेशझारखंडदिल्लीदेश और दुनियाबिहारसाहिबगंज

धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में ढेर

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदिल्लीदेश और दुनियासाहिबगंज

बरहरवा स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
झारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिसाहिबगंज

SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो ने कसी कमर, बूथ कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

By 𝐑𝐀𝐁𝐈𝐔𝐋 𝐀𝐋𝐀𝐌 𝐉𝐎𝐔𝐑𝐍𝐀𝐋𝐈𝐒𝐓
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?