• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • रांची
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

गोपालगंज-सीवान का कुख्यात अपराधी गुजरात से गिरफ्तार, 2 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/01 at 4:43 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार एसटीएफ ने गुजरात से गोपालगंज और सीवान के कुख्यात इनामी अपराधी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है. यह अपराधी करीब दो साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, जिस पर 75 हजार रुपये का इनाम था. उसकी गिरफ्तारी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

Bihar Police: बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालगंज और सीवान जिले के कुख्यात इनामी अपराधी अनिल कुमार उर्फ अनिल कुमार प्रसाद उर्फ पंकज को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, अनिल वर्ष 2024 में मीरगंज थाना की पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था और करीब दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था.

Contents
एक सप्ताह से गुजरात में डेरा डाले थी STFसीमावर्ती इलाकों में लूट-डकैती के गिरोह से जुड़ा थाइन मामलों में दर्ज है केसफरारी के दौरान किसने दी थी पनाह?

उस पर राज्य स्तर से 50 हजार रुपये और सीवान पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. गुजरात में उसकी गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

एक सप्ताह से गुजरात में डेरा डाले थी STF

मीरगंज थाना से फरार होने के बाद अनिल ने अपनी पहचान छिपाकर गुजरात में ठिकाना बना लिया था. पुलिस को उसकी मौजूदगी की तकनीकी जानकारी मिलने के बाद बिहार एसटीएफ की टीम करीब एक सप्ताह से गुजरात में कैंप कर रही थी.

मंगलवार को सटीक लोकेशन मिलने के बाद टीम ने घेराबंदी की और अनिल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुरा निवासी मिथिलेश प्रसाद का पुत्र बताया गया है.

सीमावर्ती इलाकों में लूट-डकैती के गिरोह से जुड़ा था

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल सीवान और गोपालगंज के सीमावर्ती इलाकों में राहगीरों को हथियार दिखाकर लूट और डकैती करने वाले गिरोह का सदस्य रहा है.

उसके खिलाफ लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थों से जुड़े मामले और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

इन मामलों में दर्ज है केस

मीरगंज थाना, गोपालगंज: कांड संख्या 31/24, दिनांक 1 फरवरी 2024. यह मामला पुलिस अभिरक्षा से फरार होने से संबंधित है.

सिधवलिया थाना, गोपालगंज: कांड संख्या 159/19 में डकैती, 146/19 में लूट, 190/19 में आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस, 192/19 में लूट तथा 81/20 में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस से जुड़े मामले दर्ज हैं.

बसंतपुर/लकड़ी नबीगंज ओपी, सीवान: कांड संख्या 298/19 में लूट तथा 489/22 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.

फरारी के दौरान किसने दी थी पनाह?

गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की पूछताछ में फरारी के दौरान उसके संपर्क में रहे लोगों और संभावित शरणदाताओं की जानकारी जुटायी जा रही है. एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल करने में लगी है.

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुजरात में अनिल ने किन लोगों की मदद से अपना ठिकाना बनाया था और फरारी के दौरान वह किन गतिविधियों में शामिल रहा.

इनामी अपराधी की गिरफ्तारी को बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के साथ उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

25 हजार राशन डीलर आर्थिक संकट में! लंबित कमीशन नहीं मिला तो दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
September 1, 2026
आदर्श हत्याकांड में छह आरोपी किशोर घोषित, भेजे गये दुमका बाल सुधार गृह : परिजनों में मायूसी
September 1, 2026
SIR सुनवाई को लेकर उमड़ी भीड़, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसे मतदाता
September 1, 2026
छत तोड़कर 9 हजार रुपये उड़ा ले गये चोर : राजमहल में SBI ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी
September 1, 2026

You Might Also Like

बिहार

‘एक सितंबर काला दिन’, पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सहरसा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों कर्मचारी

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

सहरसा में मैथिली में लिखने वाले इन बच्चों को मिला सम्मान, प्रतियोगिता में तनु प्रिया और अंकित कुमार ने मारी बाजी

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

TMB में रिटायरमेंट लाभ के लिए तीन लाख रुपये के आरोप से हड़कंप, जांच कमेटी गठित, 4 को शोकॉज

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

विभाग में देरी से आने के विवाद ने पकड़ा तूल? TMBU के PG विभाग का गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?