मंडरो में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा शुरू, जहाँ लाभुकों को सरकारी योजनाओं की सौगात मिली. कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कर्मियों ने लिया हिस्सा.
मंडरो. झारखंड स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर गुरुवार को मंडरो प्रखंड सभागार में पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख शीला देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव, अंचलाधिकारी संजय कुमार शुक्ला एवं बीपीओ अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर सबसे पहले उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शपथ ली. इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया. परिसंपत्तियां मिलने से लाभुकों में खुशी देखी गयी.
पदाधिकारियों और कर्मियों की रही भागीदारी
मौके पर प्रधान लिपिक जितेंद्र कुमार पाठक, शिक्षा विभाग के बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बाप्पी मिश्रा, कल्याण पदाधिकारी कमलेश कुमार, अंचल निरीक्षक लक्ष्मी देहरीन, बीपीआरओ दयानंद प्रसाद, बीपीएम ब्रह्मानंद महतो, प्रखंड नाजिर रविन्द्र कुमार सिंह के अलावा बाबु चंद रजक, चतरगुन पुजहर, मिथुन प्रसाद, आशीष भगत, ओम कुमार झा सहित प्रखंड एवं अंचल के अन्य कर्मी उपस्थित थे.



