• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ, विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक।

साहिबगंज में संविधान दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ, विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक।

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/26 at 12:22 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज में संविधान दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उसके सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता जताई. वहीं, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

साहिबगंज. संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुभाष ने न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया. इस दौरान उन्होंने संविधान में निहित मूल आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया.

Contents
संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिलान्यायिक अधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्पप्रखंडों व विद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रमबच्चों व युवाओं में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने पर जोर

संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. संविधान प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समानता सुनिश्चित करता है. उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था संचालित करने वाला दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक भी है. संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में अपनाना सभी का दायित्व है.

न्यायिक अधिकारियों व कर्मियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों एवं अन्य सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए उसकी गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया. साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय संजय कुमार उपाध्याय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय शिव करण, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधुनाथ लमाये, प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक प्रसाद, वरीय सिविल न्यायाधीश आलोक मरांडी, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचेस कुमार, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल-सह-न्याय रक्षक अरविन्द गोयल एवं उनकी टीम, न्यायालय के कर्मचारी तथा पारा लीगल वॉलंटियर्स सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रखंडों व विद्यालयों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि संविधान दिवस पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विद्यालयों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों के माध्यम से पारा लीगल वॉलंटियर्स-न्याय मित्रों ने बच्चों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया. साथ ही संविधान के महत्व, नागरिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी.

बच्चों व युवाओं में संवैधानिक जागरूकता विकसित करने पर जोर

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे.

जिले की विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों का पालन करेंगे, सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देंगे तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक जीवन में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना अपनाते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तालझारी प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस पर शपथ कार्यक्रम, पदाधिकारियों और कर्मियों ने संवैधानिक सिद्धांतों के पालन का लिया प्रण
Next Article मंडरो में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का शुभारंभ, लाभुकों को मिली योजनाओं की सौगात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
November 26, 2026
झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा
November 26, 2026
MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव
November 26, 2026
खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट
November 26, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?