• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा

झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/26 at 12:48 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

CM हेमंत सोरेन ने SIR, MMDR संशोधन और अनुदान के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि अनुदान राज्य का अधिकार है, भीख नहीं. संविधान दिवस पर की अहम टिप्पणी.

रांची. झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए SIR, MMDR संशोधन विधेयक और राज्यों को मिलने वाले अनुदान के मुद्दे पर अपनी बात रखी. संविधान दिवस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को देश ने संविधान को अंगीकार किया था. संविधान की प्रस्तावना के शब्द ‘हम भारत के लोग’ सुनने में साधारण लगते हैं, लेकिन इनके मायने व्यापक हैं.

Contents
‘हम भारत के लोग’ के मायने व्यापकSIR का विरोध नहीं, काम करने के तरीके पर सवाल‘अनुदान हमारा अधिकार, भीख नहीं’MMDR संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सदन से वॉकआउट करने पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि आज विपक्ष राज्य के प्रति सहयोग का भाव दिखायेगा, लेकिन विपक्ष सदन से बाहर चला गया. उन्होंने कहा कि दो दिवसीय विशेष सत्र का अंतिम दिन संविधान दिवस के साथ पड़ना एक संयोग है.

‘हम भारत के लोग’ के मायने व्यापक

हेमंत सोरेन ने कहा कि संविधान को अंगीकार करने के दौरान भी प्रस्ताव लाया गया था. ‘हम भारत के लोग’ केवल शब्द नहीं हैं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की व्यापक भावना को व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि नागरिकों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. संविधान ने राज्य और आम नागरिकों को अधिकार और शक्तियां दी हैं. ऐसे में राज्य अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत खुद को सुरक्षित करना चाहता है, तो इसमें गलत क्या है.

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार केंद्रीकृत व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. उसे अच्छे-बुरे और सही-गलत से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने विपक्ष के रवैये पर चिंता जताते हुए कहा कि संवेदनशील विषयों पर सदन में विपक्ष की ऐसी स्थिति है, तो परिवार में कोई संवेदनशील विषय आने पर उनका व्यवहार कैसा होगा.

SIR का विरोध नहीं, काम करने के तरीके पर सवाल

SIR पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल राज्य है और यहां की सामाजिक संरचना दूसरे राज्यों से अलग है. इसलिए SIR की प्रक्रिया में राज्य की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि 1949 में शिक्षा का स्तर आज की तुलना में काफी अलग था. उस दौर में बहुत कम लोग शिक्षित थे, लेकिन संविधान ने निरक्षर लोगों को भी मतदान का अधिकार दिया.

उन्होंने कहा कि संविधान ने ठेला चलाने वाले व्यक्ति और पूंजीपति के वोट का मूल्य समान रखा. सरकार ने इस लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व को समझा है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार SIR का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि इसके काम करने के तरीके पर सवाल उठा रही है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में ऐसे गांव हैं, जहां के लोगों ने जिला कार्यालय तक नहीं देखा है. ऐसे इलाकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखे बिना प्रक्रिया चलाना उचित नहीं है. सत्ता पक्ष ने दस्तावेजों के साथ अपनी बात रखी है. उनके पास भी ऐसे दस्तावेज हैं, जिनसे पता चलता है कि वास्तव में मौजूद और वैध मतदाताओं के नाम भी सूची से काटे गये हैं. उन्होंने स्थानीयता और जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखने पर जोर दिया.

‘अनुदान हमारा अधिकार, भीख नहीं’

अनुदान के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अनुदान राज्य का अधिकार है, भीख नहीं. इसलिए राज्य को अनुदान देना पड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुदान के तहत मिलने वाली राशि का अर्थ यह नहीं है कि राज्य के खजाने में अतिरिक्त पैसा आ रहा है. यह क्षतिपूर्ति की राशि है और क्षतिपूर्ति राज्य का अधिकार है.

MMDR संशोधन विधेयक पर केंद्र सरकार को घेरा

MMDR संशोधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान पीठ के आदेश के बाद MMDR कानून लागू किया गया. उन्होंने दावा किया कि सरकार यह साबित करने में विफल रही है कि झारखंड की मांग जायज नहीं है. मुख्यमंत्री के अनुसार, कोर्ट से राहत मिलने के बाद जब क्षतिपूर्ति की मांग तेज हुई, तो कानून लाकर राज्य के हाथ बांधने की कोशिश की गयी.

उन्होंने MMDR संशोधन को देशहित के बजाय व्यापारियों के हित में बताया. साथ ही कहा कि झारखंड देश से बाहर नहीं है और राज्य देश के विकास में रोड़ा नहीं बनना चाहता. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की केंद्र सरकार मजबूत सरकार नहीं, बल्कि मजबूर सरकार है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव
Next Article Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
November 26, 2026
MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव
November 26, 2026
खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट
November 26, 2026
साहिबगंज में पुलिस ने खोज निकाले 11 गुम और चोरी हुए मोबाइल, असली मालिकों को बुलाकर लौटाये फोन
November 26, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में पुलिस ने खोज निकाले 11 गुम और चोरी हुए मोबाइल, असली मालिकों को बुलाकर लौटाये फोन

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?