तालझारी प्रखंड कार्यालय में संविधान दिवस पर सीओ-सह-बीडीओ ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई. सभी ने संविधान के आदर्शों का सम्मान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
तालझारी. संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को तालझारी प्रखंड परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सीओ-सह-बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलायी. सभी ने भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाए रखने तथा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया.
संविधान के मूल्यों के सम्मान का आह्वान
सीओ-सह-बीडीओ राम सुमन प्रसाद ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है. प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए.
अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
मौके पर बीपीओ रजनीश परासर, प्रखंड नाजीर मनोज कुमार, अवधेश कुमार, सीआई सुनील टुडु सहित प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.



