• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार

बुलंद हौसलों के साथ कुमाऊं हिमालय फतह करने चले SAIL रांची के 11 कर्मचारी, 15500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को करेंगे पार

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/25 at 12:19 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

सेल रांची इकाइयों के 11 कर्मचारी कुमाऊं हिमालय में 15,500 फीट ऊंचे बृज गंगा दर्रे को पार करने के लिए 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक एक साहसिक ट्रेकिंग अभियान पर निकलेंगे। यह दल 80 किमी से अधिक की दूरी तय करेगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।

रांची। हौसला बुलंद हो, तो पहाड़ की ऊंचाई भी छोटी लगने लगती है। इसी जज्बे के साथ सेल की रांची इकाइयों के 11 कर्मचारी कुमाऊं हिमालय की करीब 15,500 फीट ऊंचाई पर स्थित बृज गंगा दर्रे को पार करने निकलेंगे। 26 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाला यह उच्च हिमालयी ट्रेकिंग अभियान रोमांच के साथ कर्मचारियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की भी परीक्षा लेगा।

Contents
लिलम से शुरू होगा सफरसफाई का संदेश भी देंगे

अभियान के दौरान दल 80 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करेगा। रास्ते में तीखी चढ़ाई-उतराई, बड़े-बड़े बोल्डर, स्क्री क्षेत्र, संकरी पर्वतीय धाराएं, नदी तल, बर्फीले हिस्से और ग्लेशियर क्षेत्र चुनौती पेश करेंगे। दल आठ दिनों से अधिक समय तक आबादी वाले इलाकों से दूर रहेगा। जरूरत का सामान भी सदस्यों को अपने बैकपैक में लेकर चलना होगा।

दल में डॉ. गोलाप मोहम्मद चौधरी (दल नेता), आनंद त्रिवेदी, अबधेश प्रसाद, सुशांत दास, त्रिलोक जोशी, नीरज, अभिनव सिंह, प्रीति कुमारी, दिव्या सुचिता जोजो, रोहित रंजन और राजेश कुमार शामिल हैं।

लिलम से शुरू होगा सफर

ट्रेक की शुरुआत मुनस्यारी से करीब 15 किलोमीटर दूर लिलम से होगी। इसके बाद दल निगलानी, किल्टम, अपर मरझाली होते हुए बृज गंगा दर्रे तक पहुंचेगा। वापसी का प्रस्तावित मार्ग भुजिया खरक और दासू से होकर गुजरेगा। अभियान का आयोजन सेल यूनिट्स स्पोर्ट्स क्लब के एडवेंचर स्पोर्ट्स विंग की ओर से किया जा रहा है। यह विंग सेल की रांची इकाइयों के कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से हिमालयी ट्रेकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां आयोजित करता है।

सफाई का संदेश भी देंगे

साहसिक सफर के साथ दल पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक परिवेश में कचरा नहीं फैलाने और कोई अपशिष्ट नहीं छोड़ने की शपथ ली है। रास्ते में आने वाले गांवों के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

डोरंडा स्थित आरडीसीआईएस के सामने आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक, डिजिटल दीपक जैन समेत सेल के वरिष्ठ अधिकारियों ने दल को शुभकामनाएं दीं। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article पितृपक्ष में गयाजी जा रहे हैं? रेलवे ने दी बड़ी राहत, 25 सितंबर से इन जगहों पर रुकेंगी कई ट्रेनें
Next Article रांची रिम्स से भागा बंदी, लेकिन अस्पताल की ‘चहारदीवारी’ नहीं कर पाया पार; परिसर में ही पकड़ा गया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर जारी, झारखंड में आज भी बारिश-आंधी; मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
September 25, 2026
धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या
September 25, 2026
26 सितंबर 1995 की वो काली रात, जब गजलीटांड खदान में समा गए थे 64 खनिक; आज भी अधूरे हैं जांच के वादे
September 25, 2026
26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी
September 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडधनबादमौसम

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर जारी, झारखंड में आज भी बारिश-आंधी; मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद में बालू तस्करों का आतंक, बंगाल के ट्रक चालक की बेरहमी से हत्या

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

26 सितंबर 1995 की वो काली रात, जब गजलीटांड खदान में समा गए थे 64 खनिक; आज भी अधूरे हैं जांच के वादे

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

26 सितंबर तक होर्डिंग पर नहीं लिखा एजेंसी का नाम तो होगी कार्रवाई, रांची नगर निगम ने दी अंतिम चेतावनी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?