साहिबगंज। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर की देर रात्री बंगाली समुदाय के श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से मां लख्खी की पूजा अर्चना की। शहर के बंगाली टोला दुर्गा मंदिर, सुभाष कॉलोनी रिफ्यूजी कॉलोनी दुर्गा मंदिर, झरना कॉलोनी दुर्गा मंदिर, साउथ कॉलोनी दुर्गा मंदिर, नॉर्थ कॉलोनी दुर्गा मंदिर, साक्षरता चौक काटरगंज दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों व घरों में शाम से देर रात्री तक पुरोहित व श्रद्धालु खुद से वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से मां लख्खी की पूजा अर्चना करके मिष्ठान, फल, खिचड़ी, खीर का भोग लगाया ओर धूमधाम से की मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके परिवार की सुख समृद्धि, खुशहाली और शांति का कामना किए। वही वैदिक मंत्रोचारण ओर भक्ति गीत से क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।



