खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत पुलिस की पहल
राधानगर, राजमहल, तालझारी और तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लोगों को मिला मोबाइल
उधवा। साहिबगंज पुलिस की ओर से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को राधानगर थाना परिसर में 27 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राधानगर थाना परिसर को शाम चार बजे मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान राधानगर थाना प्रभारी, राजमहल थाना प्रभारी, तालझारी थाना प्रभारी और तीनपहाड़ थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

पुलिस की पहल पर बरामद मोबाइल फोन वापस मिलने से संबंधित मोबाइल धारकों को राहत मिली। बरामद मोबाइल फोन का वितरण थाना क्षेत्र के अनुसार किया गया। इसमें राधानगर थाना क्षेत्र के 12, राजमहल थाना क्षेत्र के चार, तालझारी थाना क्षेत्र के आठ और तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। इस प्रकार कुल 27 मोबाइल फोन उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किए गए।



