• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ और JDU का नाम ‘JDN’ करने की मांग, बिहार में छिड़ी नई राजनीतिक बहस

बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ और JDU का नाम ‘JDN’ करने की मांग, बिहार में छिड़ी नई राजनीतिक बहस

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:36 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार में बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ और जदयू का नाम ‘जनता दल नीतीश’ करने की मांग पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

 पटना। बिहार की राजनीति में अब नाम बदलने को लेकर नया विवाद खड़ा होता दिख रहा है। बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नाम ‘जनता दल नीतीश’ (जदएन) करने की मांग को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है।

Contents
संजय कुमार झा ने छेड़ी चर्चा‘यह पार्टी का विषय’बिहार में शुरू हुई बहस

यह पहल सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि, प्रस्ताव के राजनीतिक निहितार्थ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अलग-अलग राय है।

बख्तियारपुर नीतीश कुमार की जन्मस्थली होने के कारण लंबे समय से उनकी राजनीतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे में इसके नाम के साथ नीतीश कुमार का नाम जोड़ने की मांग को समर्थक उनके लंबे राजनीतिक योगदान और बिहार के विकास में भूमिका से जोड़ रहे हैं। दूसरी ओर, विरोधियों ने कटाक्ष शुरू कर दिया है।

संजय कुमार झा ने छेड़ी चर्चा

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं एनडीए घटक दल हम सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन की ओर छेड़ी गई चर्चा अब दूर तलक पहुंचने संकेत मिल रहे है।

विशेषकर जदयू विधान मंडल दल के नेता श्रवण कुमार व उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के समर्थन ने प्रस्ताव को हवा दे दी है।

‘यह पार्टी का विषय’

यही नहीं, एनडीए के प्रमुख घटक एवं सबसे बड़े दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जदयू का नाम जदएन करने पर कहा कि यह किसी भी पार्टी का आंतरिक विषय है।

वहीं, बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीशपुर किए जाने पर सरावगी ने कहा कि यह विषय विशुद्ध रूप से सामाजिक एवं स्थानीय जनसमूह का भावना से जुड़ा है। लेकिन मेरा मानना है कि बख्तियारपुर व सुलतानगंज जैसे नाम को जरूर ही बदला जाना चाहिए। किसी आतताई या आक्रांता के नाम पर तो नहीं रहना चाहिए।

विदित हो कि नाम परिवर्तन की राजनीति बिहार में नई नहीं है। समय-समय पर शहरों, सड़कों और संस्थानों के नाम बदलने को लेकर राजनीतिक दल अपनी विचारधारा और राजनीतिक प्राथमिकताओं के अनुरूप मांग उठाते रहे हैं।

लेकिन बख्तियारपुर के नाम को ‘नीतीशपुर’ करने का प्रस्ताव इसलिए अधिक राजनीतिक महत्व रखता है, क्योंकि यह सीधे बिहार के एक प्रमुख राजनीतिक चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार की जन्मभूमि से जुड़ा है।

बिहार में शुरू हुई बहस

इसी के साथ जदयू का नाम बदलकर ‘जदएन’ करने की चर्चा ने पार्टी की पहचान और नेतृत्व को लेकर भी बहस छेड़ दी है। जदयू की राजनीति में नीतीश कुमार की भूमिका को देखते हुए नाम में उनके नाम को शामिल करने की मांग को उनके समर्थक स्वाभाविक राजनीतिक सम्मान के तौर पर पेश कर सकते हैं।

वहीं, आलोचक इसे पार्टी को व्यक्ति विशेष की राजनीतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश बता सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यदि यह मुद्दा आगे बढ़ता है तो इसका असर केवल नाम परिवर्तन तक सीमित नहीं रहेगा। यह नीतीश कुमार की विरासत, जदयू की पहचान और बिहार की राजनीति में उनके योगदान को लेकर नई बहस को जन्म दे सकता है।

आने वाले दिनों में विभिन्न दलों और नेताओं की प्रतिक्रिया से यह साफ होगा कि यह मांग महज प्रतीकात्मक पहल है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का जोश, खेलो झारखंड में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम
Next Article बिहार MLC चुनाव के लिए RJD ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवार तय; इन चेहरों पर खेला दांव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंगा का जलस्तर बढ़ने से उधवा के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का कहर
September 11, 2026
झारखंड में बैंकों पर लगा ताला: मांगों को लेकर 35 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, लगातार 3 दिन बंद रहेगी बैंकिंग सेवा
September 11, 2026
अब आपकी जमीन का भी होगा आधार कार्ड, नक्शा-रजिस्ट्री और कोर्ट केस को जोड़ने की तैयारी
September 11, 2026
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
September 11, 2026

You Might Also Like

बिहार

आरा में पुलिस से भिड़े राजद नेता, बोले- नेतागिरी करनी है तो वर्दी उतारकर आइए; वीडियो वायरल

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में फिर मिला फर्जी IPS: असली पुलिस के साथ छापा मारा और चेकिंग भी की, पोल खुलने के डर से हुआ फरार

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार के विश्वविद्यालयों में होगी गैर शैक्षणिक कर्मियों की भर्ती, लोकभवन ने शुरू की प्रक्रिया

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

पटना-गया रेलखंड में सबसे ज्यादा बेटिकट यात्री, आठ महीने में 45.93 करोड़ जुर्माना

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?