बोरियो, संवाददाता। बोरियो थाना पुलिस ने कांड संख्या 58/26 के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
बोरियो थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिचपुरा निवासी राम लाल ईशर उर्फ रामली सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।



