• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > ‘धनकुबेर’ निकला बिहार का सरकारी इंजीनियर: मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट; पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

‘धनकुबेर’ निकला बिहार का सरकारी इंजीनियर: मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट; पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/11 at 3:32 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के छह ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में एसवीयू ने छापामारी की। छापामारी में करीब चार करोड़ की जमीन-फ्लैट, 1.96 लाख नकद और 76 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

पटना। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को लघु जल संसाधन विभाग के सारण में अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के छह ठिकानों पर छापामारी की। पटना, मुंबई, छपरा और गोपालगंज में की गई छापामारी में करीब चार करोड़ रुपये के जमीन और फ्लैट होने की जानकारी मिली है।

यह अचल संपत्तियां इंजीनियर की मां सुनैना देवी और पत्नी कंचन कुमारी के नाम पर खरीदी गई हैं। तलाशी के दौरान एक लाख 96 हजार नकद और 76 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, गाड़ी और महंगी वस्तुओं की खरीदारी से जुड़े बिल बरामद हुए हैं।

मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित एसबीआई ऑफिसर क्वार्टर में इंजीनियर की बहन सीमा कुमारी के आवास की भी तलाशी ली गई है।

एसवीयू के अनुसार, राजेंद्र कुमार वर्ष 2008 में सरकारी सेवा में आए। प्रथमदृष्टया इंजीनियर के पास कुल तीन करोड़ एक लाख 87 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति पाई गई है, जो उनके सरकारी वेतन एवं अन्य वैध आय के स्रोत से बहुत अधिक है।

आरोप है कि अवैध तरीके से अर्जित धन को बहन, बहनोई और मां के बैंक खातों के जरिए स्थानांतरित कर वैध दिखाने का प्रयास किया गया और इससे पटना, बिक्रम के बिंदौल, नवादा और मुंबई में अचल संपत्तियां खरीदी गईं।

एसवीयू को राजेंद्र कुमार, उनकी पत्नी कंचन कुमारी और मां सुनैना देवी के नाम एसबीआइ के छह खातों के अलावा अन्य बैंकों में खातों की जानकारी भी मिली है। इनमें बड़ी राशि जमा होने की संभावना जताई गई है।

देर शाम तक पटना के बेउर में महावीर कालोनी स्थित आवास की तलाशी जारी थी। एसवीयू के अनुसार, आगे और चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिलने की संभावना है।

मां के नाम पर पनवेल में 1.61 करोड़ की जमीन, पत्नी के नाम पर मुंबई में फ्लैट:

इंजीनियर की मां सुनैना देवी के नाम पर दस भूखंड की जानकारी मिली है। इसमें गोपालगंज के सिधवलिया के मुहम्मदपुर थाना अंतर्गत सात भूखंड, पटना के चितकोहरा में एक भूखंड, बेउर में दो मंजिला मकान और मुंबई के पास पनवेल में एक करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई 75 डिसमिल जमीन शामिल है।

वहीं, पत्नी कंचन कुमारी के नाम से मुंबई के नेरूल में ड्रीमवुड सोसाइटी में फ्लैट और बिक्रम के बिंदौल में दो भूखंड शामिल हैं। इसके अलावा कंचन और प्रिंस के संयुक्त नाम से नवादा में भी दो भूखंड बरामद किए गए हैं।

तलाशी में सोनपुर में करीब 18 लाख रुपये के प्लॉट से संबंधित दस्तावेज और एक अन्य प्लॉट की खरीद के लिए 39 लाख रुपये भुगतान की रसीद भी मिली है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राजमहल में खेलो झारखंड का आगाज, दौड़ से कबड्डी तक कई खेलों में दिखेगा छात्रों का दमखम
Next Article ‘सरकार रहे या जाए’, फरक्का जल संधि के नवीकरण को लेकर आरपार के मूड में जदयू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में 12 बैलों के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, पशु क्रूरता और गोवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
November 4, 2026
निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, संवेदक की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश
November 4, 2026
गोपालाडीह के पास टेंपो पलटने से घायल वृद्ध की मौत, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित
November 4, 2026
दीपावली, काली पूजा एवं छठ को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
November 4, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

लालू से मिलने पहुंचीं सोनिया तो फिर याद आई पुरानी ‘केमिस्ट्री’, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

By AMRIT RAJ
बिहार

दीपावली-छठ पर ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी; दिल्ली, मुंबई और बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत पर बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही और मारपीट का आरोप

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?