• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/25 at 10:16 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2028 के लिए नौवीं कक्षा के छात्रों के पंजीयन की अवधि बढ़ा दी है। अब छात्र 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।

लखीसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीयन एवं अनुमति आवेदन भरने की अवधि बढ़ा दी है। कक्षा नौवीं में अध्ययनरत नियमित तथा स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए अब 25 सितंबर से नौ अक्टूबर तक आनलाइन पंजीयन एवं अनुमति आवेदन भरा जा सकेगा। 

Contents
हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करना जरूरीविषय चुनने में गलती हुई तो परीक्षा में भी वही विषय मान्य

समिति ने यह निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया है। पहले आवेदन की अवधि 24 सितंबर तक निर्धारित थी। विस्तारित अवधि में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से समिति के पोर्टल पर वंचित विद्यार्थियों का पंजीयन करा सकेंगे। 

पंजीयन एवं अनुमति आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क आठ अक्टूबर तक ही जमा किया जा सकेगा। जिन विद्यार्थियों का शुल्क जमा हो चुका है, उनका आनलाइन आवेदन नौ अक्टूबर तक भरा जा सकेगा।

हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अपलोड करना जरूरी

समिति ने इस बार विद्यार्थियों की विवरणी की शुद्धता और सत्यापन को लेकर विशेष व्यवस्था की है। जिन विद्यार्थियों का इस अवधि में पंजीयन होगा, उनके पूर्व से भरे हुए घोषणा पत्र को डाउनलोड कर विद्यार्थी, माता-पिता अथवा अभिभावक तथा विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर कराकर समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। 

इसके बाद ही पंजीयन एवं अनुमति आवेदन को अंतिम रूप से जमा किया जा सकेगा। जिनका शुल्क पहले जमा है, लेकिन आवेदन नहीं भरा गया है, वे भी इसी अवधि में आवेदन पूरा कर घोषणा पत्र अपलोड कर सकते हैं।

विषय चुनने में गलती हुई तो परीक्षा में भी वही विषय मान्य

समिति ने विद्यार्थियों को विषय चयन में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। परीक्षा 2028 में उन्हीं विषयों के साथ परीक्षा आवेदन और शुल्क स्वीकार किया जाएगा, जिन विषयों के साथ विद्यार्थी पंजीकृत होंगे। 

व्यावसायिक शिक्षा के तहत सुरक्षा, ब्यूटीशियन, पर्यटन, वाहन, खुदरा प्रबंधन, इलेक्ट्रानिक्स एवं हार्डवेयर, ब्यूटी एवं वेलनेस, दूरसंचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं आइटीईएस को आठवें विषय के रूप में शामिल किया गया है। इन विषयों का चयन केवल चिह्नित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा ही किया जा सकेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भागलपुर में लोहिया पुल-अलीगंज फोरलेन का काम अटका, ₹30 लाख बिजली चार्ज और वन विभाग की NOC ने बढ़ाई भारी मुश्किल
Next Article सारण राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई तो शुरू, लेकिन अधूरे शौचालय और स्टाफ की कमी से व्यवस्था प्रभावित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIT मेसरा के छात्रों ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला ‘किसान दोस्त’, बिना ईंधन के हटेगी घास और होगी बीज बुआई
September 25, 2026
रांची रेलवे स्टेशन से 4 साल का मासूम गायब: मां पूछती रही बस स्टैंड का पता, बच्चा विवान कुमार लापता
September 25, 2026
कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट
September 25, 2026
झारखंड के सीओ ऑफिस में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, राज्य के इन अंचलों से लोकायुक्त के पास शिकायतों की भरमार
September 25, 2026

You Might Also Like

बिहार

कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

By AMRIT RAJ

गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 हत्यारे कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार, बैड टच के आरोपित नंदन यादव के पिता हैं गनौरी

By AMRIT RAJ

गया जी जाने से पहले गांव में निकाली जाती है फेरी, भोजपुर में पूर्वजों के कर्ज से जुड़ी है यह अनोखी परंपरा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?