साहिबगंज डीसी ने मां काली प्रतिमा विसर्जन घाटों का जायजा लिया.उन्होंने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए.
साहिबगंज: डीसी दीपक कुमार दुबे ने बुधवार को मां काली प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बम काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस का भी लिया जायजा
निरीक्षण के क्रम में डीसी ने बम काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस का भी जायजा लिया. इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की और समस्त जिलेवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.



