• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > सायरन बजाते हुए जमुई में जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने किया पीछा; स्ट्रेचर के नीचे का नजारा देख उड़े होश

सायरन बजाते हुए जमुई में जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने किया पीछा; स्ट्रेचर के नीचे का नजारा देख उड़े होश

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 12:11 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

उत्पाद विभाग ने जमुई के गिद्धौर में एक प्राइवेट एंबुलेंस से 460 केन बीयर जब्त की है, जो अवैध रूप से झारखंड से लखीसराय ले जाई जा रही थी।

जमुई। अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब तस्कर अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी मिलिट्री लिखी गाड़ी तो कभी पुलिस-प्रशासन और प्रेस लिखी गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही है और अब एंबुलेंस के सहारे अवैध शराब की तस्करी करने का उत्पाद विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है।

गिद्धौर प्रखंड के बानाडीह के समीप से रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एक प्राइवेट एंबुलेंस को जब्त किया है। एंबुलेंस में बने बेड के नीचे बाक्स से 460 केन बीयर, यानी 230 लीटर बीयर बरामद किया गया है और दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के पिटी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार और रामायणपुर गांव निवासी बलराम शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद विभाग के प्रभारी थानाध्यक्ष गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा की गई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है।

यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

झारखंड से लाई जा रही थी शराब

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से जमुई के रास्ते अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के बाद उत्पाद प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा गिद्धौर इलाके में गहन वाहन जांच की गई।

दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस सायरन बजाते हुए उत्पाद विभाग की टीम को देख भागने लगा, जिसे खदेड़कर कर पकड़ा गया और एंबुलेंस में लगे बेड के नीचे बॉक्स से 460 कैन बीयर, यानी 230 लीटर बीयर बरामद किया गया।

साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में शराब झारखंड के सत्संग मोड़ जसीडीह से लखीसराय के पिपरिया ले जाई जा रही थी।

फिलहाल, दोनों शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है और एंबुलेंस की भी गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साड़ी मोड़ते और दोना बनाते दिखे पुरुष, पोटका के जेंडर मेले में क्यों करायी गयीं ऐसी गतिविधियां…
Next Article दुर्गा पूजा से पहले भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने आ रही है ‘दुल्हनिया दौलत वाली’, जमशेदपुर में लॉन्च हुआ शानदार ट्रेलर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गिरिडीह की 700 महिलाओं ने बनाया आत्मनिर्भरता का नया मॉडल, जानें चतरो आमसभा में आजीविका को लेकर क्या हुआ फैसला
September 20, 2026
गिरिडीह में 18 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, 100 KVA का ट्रांसफॉर्मर देखते ही क्यों भड़के
September 20, 2026
इंस्टाग्राम पर प्यार, दो लाख के जेवरात और नकद लेकर लापता हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस
September 20, 2026
PLI और RPLI से बोकारो पश्चिमी मंडल ने जुटाए 3.83 करोड़, 24 सितंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहारमौसम

Bihar Weather: सुपौल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से मिली गर्मी से राहत

By AMRIT RAJ
बिहार

दरभंगा में बाइक सवार बदमाशों ने बिजली मिस्त्री को गोली मारी, मोबाइल भी छीना

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक, बंगाल की खाड़ी में ‘डिप्रेशन’ बनने से बदलेगा मौसम; IMD की चेतावनी

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

सोलर सिस्टम से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, रैंकिंग में टॉप करने पर बिजली कंपनी देगी इंसेंटिव राशि

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?