• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > ब‍िहार के बाद यूपी में स‍ियासी जमीन तलाश रहे मुकेश सहनी, बोले- ‘जो आरक्षण देगा उसके साथ हूं’

ब‍िहार के बाद यूपी में स‍ियासी जमीन तलाश रहे मुकेश सहनी, बोले- ‘जो आरक्षण देगा उसके साथ हूं’

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 11:59 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में निषाद समाज के लिए एससी आरक्षण की मांग को लेकर अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। उन्होंने सोनभद्र में ‘निषाद आरक्षण संकल्प अभियान’ की घोषणा की और सत्ता पक्ष व विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि जो आरक्षण देगा, वे उसके साथ होंगे।

 सोनभद्र। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार के बाद अब यूपी में सियासी जमीन तालशने में जुट गए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही यहां सक्रियता बढ़ा दी है। वे शनिवार को सोनभद्र में आए और आरक्षण का शिगूफा छोड़कर रविवार को यहां से रवाना हो गए।

उन्होंने सत्ता पक्ष व विपक्ष को चुनौती दी और कहा कि जो भी निषाद समाज के एससी आरक्षण में शामिल कराएगा वे उनके साथ होंगे। अन्यथा भाजपा के विरोध में यूपी में प्रचार करेंगे। जरूरत पड़ी तो वे यूपी विधानसभा में अपनी पार्टी से उम्मीदवार भी खड़ा करेंगे। वैसे वे 2016 से ही प्रदेश में सक्रिय है। ये बातें उन्होंने सोनभद्र में दैनिक जागरण से बातचीत में कही।

यहां उन्होंने निषाद आरक्षण संकल्प अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद समाज के आरक्षण सहित हक-अधिकार के लिए लोकतांत्रिक और संगठित तरीके से संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को उसके संवैधानिक अधिकार और एससी आरक्षण दिलाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

दावा किया कि अगले वर्ष की शुरुआत तक 50 लाख से अधिक लोगों को हाथ में गंगाजल लेकर आरक्षण के लिए संकल्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संकल्प अभियान नहीं, बल्कि अपने हक-अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए लिया गया दृढ़ संकल्प है।

प्रदेश सरकार में मंत्री डा. संजय निषाद पर भी हमला बोला। कहा कि यदि वे सरकार में रहते हुए निषाद समाज को उसके अधिकार और आरक्षण नहीं दिला पा रहे हैं, तो उन्हें सरकार से इस्तीफा देकर विपक्ष की भूमिका में आकर समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़नी चाहिए। कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को उसका संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिलता है, तो समाज को अपने लोकतांत्रिक अधिकार और वोट की ताकत के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुकेश सहनी ने कहा कि समाज की राजनीतिक ताकत तभी मजबूत होगी जब प्रत्येक परिवार अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, विधानसभा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को जनजागरण अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पार्टी के संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से निषाद समाज के बीच आरक्षण, संविधान, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जागरूकता पैदा की जा रही है। गंगाजल के साथ लिया जा रहा संकल्प अब किसी एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। यह अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर समाज को जागरूक करेंगे और निषाद समाज के संवैधानिक अधिकार तथा आरक्षण की मांग को जन-जन की आवाज बनाएंगे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article धनबाद: धनसार वाटर टावर कार्यालय का बदल जाएगा लुक, पेयजल योजनाओं की निगरानी होगी आसान
Next Article बाघमारा की 3 पंचायतों में 45 दिनों में पहुंचेगा नल से जल, डीएमएफटी फंड से खर्च होंगे 3.47 करोड़ रुपये
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गिरिडीह की 700 महिलाओं ने बनाया आत्मनिर्भरता का नया मॉडल, जानें चतरो आमसभा में आजीविका को लेकर क्या हुआ फैसला
September 20, 2026
गिरिडीह में 18 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण, 100 KVA का ट्रांसफॉर्मर देखते ही क्यों भड़के
September 20, 2026
इंस्टाग्राम पर प्यार, दो लाख के जेवरात और नकद लेकर लापता हुई महिला, जांच में जुटी पुलिस
September 20, 2026
PLI और RPLI से बोकारो पश्चिमी मंडल ने जुटाए 3.83 करोड़, 24 सितंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहारमौसम

Bihar Weather: सुपौल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा और बारिश से मिली गर्मी से राहत

By AMRIT RAJ
बिहार

दरभंगा में बाइक सवार बदमाशों ने बिजली मिस्त्री को गोली मारी, मोबाइल भी छीना

By AMRIT RAJ
बिहारमौसम

Kal Ka Mausam: बिहार में बारिश पर लगा ब्रेक, बंगाल की खाड़ी में ‘डिप्रेशन’ बनने से बदलेगा मौसम; IMD की चेतावनी

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

सोलर सिस्टम से चमकेगी बिहार के गांवों की किस्मत, रैंकिंग में टॉप करने पर बिजली कंपनी देगी इंसेंटिव राशि

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?