• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार में करमा पर्व की धूम! ‘अपना करम, भाई का धरम’ गीत और मांदर की थाप से गूंजे टाले, बहनों ने रखा निर्जला व्रत

बिहार में करमा पर्व की धूम! ‘अपना करम, भाई का धरम’ गीत और मांदर की थाप से गूंजे टाले, बहनों ने रखा निर्जला व्रत

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/22 at 12:02 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

जमुई के सिमुलतला और चकाई में प्रकृति और पारिवारिक आत्मीयता का लोकपर्व करमा उत्साह के साथ मनाया गया।

 सिमुलतला (जमुई)। प्रकृति और पारिवारिक आत्मीयता का पर्व करमा मंगलवार को सिमुलतला थाना क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

Contents
चकाई के ग्रामीण इलाकों में करमा पर्व को लेकर उत्साहकरमा पर्व को लेकर खैरा बाजार में बढ़ी चहल-पहल

पारंपरिक करमा गीतों से सिमुलतला, टेलवा और लोहिया चौक के हाट-बाजार गूंज रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर लोकगीत गाते हुए फूल चुनने निकली युवतियों और महिलाओं की टोलियों से पूरा इलाका उत्सवी रंग में रंग गया है।

भादो मास की एकादशी को मुख्य रूप से मनाए जाने वाले इस लोकपर्व में भाई और पिता की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व सुरक्षा की कामना की जाती है। पर्व की रस्म के तहत भाई करम वृक्ष की डाल काटकर बहनों को सौंपते हैं। इसके बाद घर के आंगन में गड्ढा खोदकर करम डाल की स्थापना की जाती है।

बहनें इसे ताजे फूलों, पत्तियों और फलों से सजाती हैं। शाम ढलते ही आंगन में घी के दीपक जलाए जाते हैं। मान्यता है कि बहन के निर्जला उपवास की शुद्धता पर दीपक की अखंड लौ निर्भर करती है। स्थापित करम डाल की परिक्रमा करते हुए बहनें रात भर पारंपरिक गीतों के साथ मंगलकामना करती हैं।

अनुष्ठान के दौरान भाई बहनों की पीठ पर खीरा या मकई की बाली हल्के से थपथपाते हुए पूछते हैं, ‘किसका करम?’ बहनें स्नेहपूर्वक जवाब देती हैं, ‘अपना करम, भाई का धरम।’ इधर, रात भर रतजगा कर कथा-गीत और सामूहिक नृत्य के बाद अगले दिन करम डाल के विसर्जन के साथ पर्व संपन्न होगा।

चकाई के ग्रामीण इलाकों में करमा पर्व को लेकर उत्साह

चकाई प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और प्रकृति पूजा का लोकपर्व करमा मंगलवार को भादो शुक्ल पक्ष एकादशी पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ढोल-मांदर की थाप और करमा गीतों से पूरा इलाका गूंजता रहा। मंगलवार अहले सुबह से व्रती बच्चियों और महिलाओं ने फूल लोढ़ा।

इसके बाद अखंड उपवास रखकर करमा वृक्ष की डाली, यानी करमा डार को आंगन या सार्वजनिक स्थल पर विधि-विधान से स्थापित किया। शाम होते ही व्रतियों ने कतारबद्ध होकर करमा डार की परिक्रमा करते हुए रात भर ढोल, मांदर और झाल की थाप पर पारंपरिक करमा गीत गाए और लोकनृत्य किया।

बुधवार की सुबह करमा डार और फूलों का नदी-तालाब में विसर्जन कर पूजा का समापन किया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगी। आदिवासी समाज में इस पर्व की विशेष रौनक देखने को मिलती है। हर टोले में अलग-अलग दिन महिला-पुरुष सामूहिक रूप से पर्व मनाते हैं।

करमा पर्व को लेकर खैरा बाजार में बढ़ी चहल-पहल

करमा पर्व को लेकर खैरा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। पर्व की तैयारी को लेकर फलों और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। खासकर महिलाओं ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल, मिठाई, धूप-दीप और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की।

बाजार में विभिन्न प्रकार के फलों की दुकानें सजी रहीं। केला, सेब, नारियल, अमरूद, खीरा सहित अन्य फलों की बिक्री होती रही। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए खैरा बाजार पहुंचे। भीड़ के कारण दिन भर बाजार में चहल-पहल बनी रही।

फल विक्रेताओं ने बताया कि पर्व को लेकर सामान्य दिनों की अपेक्षा फलों की मांग बढ़ी है। खरीदारों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में फल मंगाए हैं।

वहीं, पूजन सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। करमा पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा की सामग्री जुटाने का काम किया जा रहा है। बाजार में खरीदारी बढ़ने से छोटे-बड़े दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गजब की ‘जुगाड़’: साहेबगंज में चोरी की बाइक का इंजन लगाया गन्ने का जूस निकालने वाली गाड़ी में, पुलिस भी हैरान.
Next Article लखीसराय के लाल की ऊंची उड़ान, किसान का बेटा पहली ही कोशिश में बना इनकम टैक्स ऑफिसर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेगा जलापूर्ति योजना ठप, पेयजल संकट से परेशान महिलाएं पहुंचीं बीडीओ के पास
September 22, 2026
निशान शोभायात्रा में गूंजा ‘जय श्री श्याम’ का जयकारा
September 22, 2026
जिले में धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास
September 22, 2026
नगर परिषद अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात, बांटी राहत सामग्री
September 22, 2026

You Might Also Like

बिहार

खाकी को प्रमोशन का तोहफा: सिवान में 126 ASI बने दारोगा, SP ने दिलाई नई जिम्मेदारी की याद

By AMRIT RAJ
बिहारभागलपुर

ठोक के दिखा’ गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी

By AMRIT RAJ
बिहार

Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?