• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > ठोक के दिखा’ गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी

ठोक के दिखा’ गाना इंस्टा पर पोस्ट करता था नंदन यादव, जमुई पुलिस ने एनकाउंटर में पैर में प‍िस्‍टल से गोली ठोक दी

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/22 at 12:19 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel:  इंस्टाग्राम पर पुलिस को चुनौती देने वाले नंदन यादव को जमुई पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मारी। वह नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार और बालू सिंडिकेट जैसे कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

 भागलपुर। Jamui Encounter Nandan Yadav Instagram Reel:  “फोरलेन पर गाड़ी रोक के दिखा, कोई गोली ठोक के दिखा…” भोजपुरी गाने पर इस तरह की हेकड़ी और भौकाल भरी रील सोशल मीडिया पर डालकर पुलिस को सीधी चुनौती देने वाले मनचले नंदन यादव को मंगलवार को जमुई पुलिस ने सचमुच ‘ठोक’ दिया।

Contents
सोशल मीडिया भौकाल से एनकाउंटर तककुंदर बराज पर पुलिस से मुठभेड़बालू सिंडिकेट से जुड़ाव और मड़वा पहाड़ पर राहगीरों को सताने की आदतइंस्टाग्राम पर रील बनाकर देता था चुनौती

कुंदर बराज के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली सीधे नंदन के पैर में जा लगी और वह कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। जिस पुलिस को वह इंटरनेट पर खुली चुनौती दे रहा था, उसी पुलिस के जवानों ने उसे दबोचकर अस्पताल के बेड पर पहुंचा दिया।

गौरतलब है कि 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे मड़वा पहाड़ के समीप सात-आठ मनचलों ने स्कूटी से जा रहे एक नाबालिग छात्र और छात्रा को जबरन रोक लिया था। आरोपितों ने छात्रा के साथ घिनौना दुर्व्यवहार (बैड टच) किया और विरोध करने पर छात्र-छात्रा दोनों को बेरहमी से पीटा था।

21 सितंबर को जब इस बर्बरता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, तो पूरे बिहार समेत देश भर में जनआक्रोश भड़क गया। वायरल वीडियो में मुख्य आरोपित नंदन यादव छात्रा को जबरन गोद में उठाकर अगवा करने की कोशिश करता साफ नजर आ रहा था।

सोशल मीडिया भौकाल से एनकाउंटर तक

  • मुख्य आरोपित: नंदन यादव (निवासी: ग्राम प्रतापपुर, जमुई)।
  • आपराधिक प्रोफाइल: पेशे से ट्रैक्टर चालक, इलाके में दबंगई व राहगीरों से अभद्रता की आदत, स्थानीय बालू सिंडिकेट से सांठगांठ, शाराब तस्‍करी में भी शाम‍िल।
  • सोशल मीडिया रील: इंस्टाग्राम पर छह दिन पूर्व पोस्ट की गई रील में पुलिस को खुली चुनौती—’गोली ठोक के दिखा, फोरलेन पर गाड़ी रोक के दिखा’।
  • एनकाउंटर व गिरफ्तारी: कुंदर बराज के पास पुलिस पर हमले के दौरान जवाबी गोलीबारी में नंदन के पैर में गोली लगी; साथी हरेराम यादव का पैर टूटा। अब तक कुल 5 गिरफ्तार (तीन नाबालिग और रामाशीष चौधरी), नंदन यादव और हरेराम यादव अस्पताल में भर्ती।

कुंदर बराज पर पुलिस से मुठभेड़

वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने मड़वा निवासी रामाशीष चौधरी समेत तीन नाबालिगों को पहले ही निरुद्ध कर लिया था। इस बीच मंगलवार को पुलिस की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि कांड का मुख्य खलनायक नंदन यादव कुंदर बराज के समीप छिपा हुआ है।

पुलिस टीम ने जब इलाके में घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख नंदन ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलाई गई गोली सीधे नंदन के पैर में लगी। वहीं उसका साथी हरेराम यादव भागने के दौरान गड्ढे में गिरकर पैर टूटने से घायल हो गया। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बालू सिंडिकेट से जुड़ाव और मड़वा पहाड़ पर राहगीरों को सताने की आदत

जांच में सामने आया है कि प्रतापपुर गांव का रहने वाला नंदन यादव पेशे से ट्रैक्टर चालक है और इलाके में अपनी दबंगई के लिए कुख्यात रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अवैध बालू ढुलाई और सिंडिकेट से भी जुड़ा रहा है। शराब तस्‍करी भी करता है। शराब पीते हुए नंदन का कई वीड‍ियो इंस्‍टाग्राम पर भी अपलोड है। 

मड़वा पहाड़ का प्राकृतिक इलाका जहां लोग शाम को घूमने, तस्वीरें खिंचवाने और रील बनाने आते हैं, वहां नंदन और उसके साथी अक्सर मंडराते रहते थे। राहगीरों से मारपीट करना, छिनतई करना और युवतियों पर फब्तियां कसना उसकी आदत में शुमार था।

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर देता था चुनौती

सोशल मीडिया पर नंदन यादव बेहद सक्रिय था। घटना से ठीक छह दिन पहले उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील पोस्ट की थी। इस रील के बैकग्राउंड में बज रहे गाने में पुलिस और कानून को ललकारते हुए बोल थे—’गोली ठोक के दिखा, फोरलेन पर गाड़ी है कोई रोक के दिखा।’

अब एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगने और अस्पताल में बेबस पड़े होने की तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स उसी रील पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं—’देख लिया भौकाल का नतीजा, पुलिस ने सच में ठोक दिया।’

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा के इन गांवों में सुधरेंगे तालाब, जल संरक्षण को मिलेगी रफ्तार
Next Article रजरप्पा मंदिर विकास मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, अगली सुनवाई में पर्यटन सचिव होंगे पेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खाकी को प्रमोशन का तोहफा: सिवान में 126 ASI बने दारोगा, SP ने दिलाई नई जिम्मेदारी की याद
September 22, 2026
युवा शिवम शर्मा की पहल पर रेलवे ने कराई नाली की सफाई, आवागमन हुआ सुगम
September 22, 2026
जल झूलनी एकादशी पर निकली भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
September 22, 2026
जेएलकेएम की बैठक, करम महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय
September 22, 2026

You Might Also Like

बिहार

खाकी को प्रमोशन का तोहफा: सिवान में 126 ASI बने दारोगा, SP ने दिलाई नई जिम्मेदारी की याद

By AMRIT RAJ
बिहार

Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

By AMRIT RAJ
बिहार

JDU प्रदेश अध्यक्ष के ‘छिटपुट’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, पूछा- आखिर गंभीर अपराध किसे कहते हैं?

By AMRIT RAJ
बिहार

भोजपुर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, पति ने मोबाइल को ठहराया जिम्मेदार; भाई बोला- अफेयर के चक्कर में

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?