साहिबगंज, संवाददाता। जल झूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह पुरोहित सोनू पांडे के नेतृत्व में शहर के डाकीनाथ मंदिर ठाकुरबाड़ी से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शामिल हुए। विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं ने ‘जय श्री श्याम’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुरुषोत्तम गली स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मौके पर रवि भगत, अंकित केजरीवाल, मानव खुडानिया, शुभम डोकानिया सहित दर्जनों श्याम भक्त मौजूद रहे।



