• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर

मधेपुरा में पंचायत लेवल पर नशे के खिलाफ चलेगा अभियान, स्पेशल कमेटी रखेगी तस्करी पर नजर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/20 at 10:40 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मधेपुरा की खौपैती तुनियाही पंचायत में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे से बचाने और पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

मधेपुरा। सदर प्रखंड की खौपैती तुनियाही पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Contents
नशे से बर्बाद हो रहे परिवारों को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंताकिशोरवय लड़कों व युवा पीढ़ी को बर्बाद होता देख महिलाओं ने बुलंद की आवाजनशे के खिलाफ समाज को एकजुट होकर अभियान चलाने की जरूरत

बैठक में पंचायत को नशामुक्त बनाने एवं खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने पंचायत में नशीले पदार्थों की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने के लिए निगरानी कमेटी गठित की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी के सदस्य पंचायत क्षेत्र में सूखा नशा बेचने, खरीदने एवं सेवन करने वाले लोगों पर नजर रखेंगे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पहले सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

नशे से बर्बाद हो रहे परिवारों को लेकर ग्रामीणों ने जताई चिंता

बैठक में निर्णय लिया गया कि सामाजिक स्तर पर समझाने एवं कार्रवाई के बावजूद यदि संबंधित लोग अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आते हैं, तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

पंचायत में नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा की है। ग्रामीणों ने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी तेजी से सूखे नशे की चपेट में आ रही है।

नशे की लत के कारण कई परिवार आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि मेहनत से कमाई गई रकम का बड़ा हिस्सा शराब व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन में खर्च हो जाता है, जिससे घर-परिवार चलाने में भी परेशानी होती है।

किशोरवय लड़कों व युवा पीढ़ी को बर्बाद होता देख महिलाओं ने बुलंद की आवाज

ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से अभियान चलाने एवं लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक में पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में रेशमा देवी, सुगिया देवी, मंजू देवी समेत अन्य महिलाओं ने भी नशा मुक्ति अभियान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। महिलाओं ने कहा कि गांव में सूखे नशे का चलन बढ़ने से बच्चे एवं युवा बर्बादी की ओर जा रहे हैं। नशे की लत के कारण कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होकर अभियान चलाने की जरूरत

महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में शराब बेचने वालों को जब नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करने के लिए समझाने का प्रयास किया जाता है, तो वह और उनके परिवार के सदस्य झगड़े एवं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

ऐसी स्थिति में ग्रामीण नशीले पदार्श बेचने एवं सेवन करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। महिलाओं ने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि बच्चों एवं युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, सरपंच विभा देवी, पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार, पैक्स अध्यक्ष अविनाश आनंद, प्रकाश कुमार पिंटू, ललन प्रसाद यादव, सुमन फौजी, किशोर यादव, मोहन सिंह, मुरारी सिंह, दीपनारायण यादव, उमेश यादव, जयकुमार यादव, नाथो यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बरहरवा में युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, फिर विकसित भारत क्विज में दिखाया उत्साह
Next Article राजमहल के कन्या स्कूल को बड़ी सौगात, 36 लाख से बनेगा नया क्लासरूम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुर्गा पूजा से पहले भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने आ रही है ‘दुल्हनिया दौलत वाली’, जमशेदपुर में लॉन्च हुआ शानदार ट्रेलर
September 20, 2026
सायरन बजाते हुए जमुई में जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने किया पीछा; स्ट्रेचर के नीचे का नजारा देख उड़े होश
September 20, 2026
साड़ी मोड़ते और दोना बनाते दिखे पुरुष, पोटका के जेंडर मेले में क्यों करायी गयीं ऐसी गतिविधियां…
September 20, 2026
Coal India: कोल इंडिया कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस खास सर्टिफिकेट को जमा करते ही मिलेंगे 1 लाख रुपये
September 20, 2026

You Might Also Like

बिहार

सायरन बजाते हुए जमुई में जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने किया पीछा; स्ट्रेचर के नीचे का नजारा देख उड़े होश

By AMRIT RAJ
बिहार

ब‍िहार के बाद यूपी में स‍ियासी जमीन तलाश रहे मुकेश सहनी, बोले- ‘जो आरक्षण देगा उसके साथ हूं’

By AMRIT RAJ
बिहार

वैशाली में ओवरलोड नाव के परिचालन पर शिकंजा, 6 घाटों पर तीन शिफ्ट में होगी निगरानी

By AMRIT RAJ
बिहार

अरवल में बाढ़ से फसल नुकसान का आकलन जारी, 33% से अधिक नुकसान पर मिलेगा ₹17000 प्रति हेक्टेयर तक अनुदान

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?