राजमहल: राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल शहर स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में चार कमरों वाले नये क्लासरूम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से करीब 36 लाख रुपये की लागत से इन चार कमरों का निर्माण कराया जाएगा.
शिलान्यास के बाद विधायक ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश
विधायक एमटी राजा ने विद्यालय के ग्राउंड फ्लोर के बाहरी हिस्से का निरीक्षण किया. छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खिड़कियों में जाली लगाने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसके लिए विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में पहल की जाएगी.विद्यालय विकास को लेकर जल्द होगी प्रबंधन समिति की बैठक
विधायक ने कहा कि जल्द ही विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. विद्यालय की जरूरतों के आधार पर आवश्यक कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल होगी.
विद्यालय की प्राचार्य रीमा पाठक ने विधायक के समक्ष विद्यालय के मुख्य द्वार और चारदीवारी निर्माण की मांग रखी. विधायक ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया 36 लाख की लागत से बनेगा नया क्लासरूम
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के माध्यम से स्वीकृत योजना के तहत विद्यालय परिसर में चार कमरों का क्लासरूम बनाया जाएगा. करीब 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन से विद्यालय में छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध होगी.
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्राचार्य रीमा पाठक, प्रबंधन समिति अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जितेन्द्र यादव, रतन राय सहित अन्य मौजूद रहे.



