• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बीएन मंडल स्टेडियम में शान से फहराया तिरंगा, मंत्री शीला मंडल ने गिनाईं विकास योजनाओं की उपलब्धियां

बीएन मंडल स्टेडियम में शान से फहराया तिरंगा, मंत्री शीला मंडल ने गिनाईं विकास योजनाओं की उपलब्धियां

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/15 at 1:08 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मधेपुरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह बीएन मंडल स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में करोड़ों रुपये के डीबीटी भुगतान और विकास कार्यों की उपलब्धियां भी बताईं।

मधेपुरा. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के साथ परेड वाहन पर सवार होकर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, डीडीसी अनिल बसाक, कार्यपालक पदाधिकारी तन्या कुमारी, सदर एसडीएम संतोष कुमार, सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित जिले के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

शहीदों और महापुरुषों के बलिदान को किया नमन

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के अदम्य साहस एवं बलिदान को याद करने का अवसर है. उन्होंने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण, डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामफल मंडल और जुब्बा सहनी को नमन किया.उन्होंने मधेपुरा के स्वतंत्रता सेनानी स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, स्व. भूपेंद्र नारायण मंडल तथा शहीद चुल्हाय यादव और शहीद बाजा साह को भी श्रद्धांजलि दी.

शिक्षा योजनाओं में करोड़ों रुपये का डीबीटी भुगतान

मंत्री ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की उपलब्धियां गिनायी. साइकिल योजना के तहत 13,544 छात्र-छात्राओं के बीच 4 करोड़ 6 लाख 32 हजार रुपये वितरित किए गए. बिहार शताब्दी बालिका पोशाक योजना के तहत 29,659 छात्राओं को 3 करोड़ 54 लाख 88 हजार रुपये दिए गए.

किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत 48,747 छात्राओं को 1 करोड़ 46 लाख 23 हजार रुपये की सहायता दी गई. पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के 22,207 विद्यार्थियों को 4 करोड़ रुपये तथा एससी-एसटी वर्ग के 1,840 विद्यार्थियों को 13.99 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई. सामान्य वर्ग के कक्षा 1 से 8 तक के 10,199 विद्यार्थियों को 1.90 करोड़ रुपये का लाभ मिला.इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के 86,580 तथा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के 1,25,526 अन्य छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति का लाभ दिया गया. सभी राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी.

मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली मजबूती

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मधेपुरा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों और कर्मियों की भूमिका की सराहना की.

मुख्य समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

सदर अस्पताल में भी फहराया गया तिरंगा

सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्र, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. यश शर्मा, डॉ. दीपक, डॉ. संतोष प्रकाश, डॉ. खुशबू प्रकाश, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. श्याम नंदन कुमार, डॉ. अविनाश कुमार, आतिश कुमार, सुमित कुमार, अरुण कुमार सहित चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे.

कार्यक्रम में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया.

डॉ. फूल कुमार और प्रिंस कुमार सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए गैर-संचारी रोग विभाग के डॉ. फूल कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार को प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने सम्मानित किया. सम्मानित कर्मियों ने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन उन्हें अपने दायित्वों को और अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाने की प्रेरणा देता है.

सदर थाना में पुलिसकर्मियों ने लिया सुरक्षा का संकल्प

सदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान इंदल कुमार, सचिन कुमार, मुंशी राम बिहारी यादव, बबली कुमारी, नंदनी कुमारी, अमृता कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे.राष्ट्रगान के बाद पुलिसकर्मियों ने देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया.

यातायात थाना में भी हुआ झंडोत्तोलन

यातायात थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमन कुमार अनन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. यातायात पुलिस के जवानों और कर्मियों ने शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने और लोगों को सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

नगर परिषद में मुख्य पार्षद ने फहराया तिरंगा

नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद कविता साहा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ. मुख्य पार्षद ने शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करने की बात कही.

तिरंगे की शान में रंगा पूरा शहर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधेपुरा के बाजारों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की सजावट देखने को मिली. सुबह से ही लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आए. स्कूलों और विभिन्न संस्थानों में भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए.मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किए जाने से आयोजन का महत्व और बढ़ गया. डॉ. फूल कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक प्रिंस कुमार को मिला सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों के लिए प्रेरणादायक माना गया. पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article तिरंगा यात्रा में जाने को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की पुलिस से धक्का-मुक्की, अस्पताल ने बताई वजह
Next Article बाबा मंदिर के इन कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान, जानिए किस योगदान ने दिलाई खास पहचान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड का यह गांव नशे को इस तरह दे रहा मात, तिलकागढ़ की कहानी हर किसी के लिए सीख
August 16, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी की अपील, ‘बिना देरी छात्रों से बात करे सरकार’
August 16, 2026
अटल बिहारी वाजपेयी से झारखंड का क्या है रिश्ता? 8वीं पुण्यतिथि पर जानिए कैसे अलग राज्य का सपना हुआ साकार
August 16, 2026
पटना: उफनती गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों से निकले एसएसबी जवान;अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस
August 15, 2026

You Might Also Like

बिहार

पटना: उफनती गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों से निकले एसएसबी जवान;अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस

By AMRIT RAJ
बिहार

कौन हैं सय्यद अमजद हुसैन? एक किताब ने बदली पहचान, बिहार के इस युवा लेखक की देश में चर्चा

By AMRIT RAJ
बिहार

16, 17 और 18 अगस्त को बिहार में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

By AMRIT RAJ
बिहार

पटना: आजादी के जश्न के बीच हत्या, झंडा फहराने के बहाने बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?