छठ पर्व के मद्देनजर साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में 16 नवंबर तक मांस और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
साहिबगंज : सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में 16 नवंबर तक मटन, चिकन और मछली की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान कसाईखाना और वधशाला भी पूरी तरह बंद रहेंगे. इन चीजों की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा.
उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में 16 नवंबर तक मटन, चिकन और मछली की एक भी दुकान नहीं खुलेगी. बूचड़खाना और वधशाला भी पूर्णरूपेण बंद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर दुकानदारों और संबंधित लोगों के खिलाफ नगरपालिका एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.



